—Advertisement—

महादेव मंदिर के प्रांगण में भव्य देव दिवाली का किया गया आयोजन

Author Picture
Published On: November 16, 2024

—Advertisement—

महादेव मंदिर के प्रांगण में भव्य देव दिवाली का किया गया आयोजन

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE

ओबरा/सोनभद्र।देव दिवाली के पावन अवसर पर सेक्टर 9 स्थित करूदेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में भव्य देव दिवाली का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर समिति के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा हजारों दियों से मंदिर प्रांगण को सजाया गया आए हुए सभी श्रद्धालुओं द्वारा दीपदान किया गया। मंदिर के महंत गोपाल पांडे जी द्वारा विधि विधान से पूजन का कार्य संपन्न कराया गया।

उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम के आयोजन समिति में श्री नंद लाल पांडे जी,श्री एचडी राय चौधरी,बैजनाथ जायसवाल,शिवनाथ जायसवाल,कृपा शंकर पांडे,मनोज पाठक,राकेश सिंह मातालू,जय कुमार सिंह,सुनील सिंह, नीरज राय,पंकज राय,रामकिंकर सिंह,शैलेंद्र राय,विजय पटेल,सुनीता पांडे,सरिता त्रिपाठी,रंजना सिंह,मनोरमा सिंह,सरिता राय,सपना सिंह कौशल देव सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X