—Advertisement—

महादेव की शरण में पहुंचीं अनन्या पांडे, एक्ट्रेस ने नागेश्वर द्वारिकाधीश मंदिर में टेका माथा, वायरल हो रही पोस्ट

Author Picture
Published On: March 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अनन्या पांडे का एक सादा और भक्तिमय अंदाज़ सामने आया है. एक्ट्रेस हाल ही में गुजरात के नागेश्वर द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फैंस का दिल जीत रही फोटो

नई दिल्ली. अनन्या पांडे हाल ही में भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आईं. मंगलवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो काफी सिंपल और शांत अंदाज में दिख रही हैं.

दरअसल, अनन्या अपनी मां के साथ नागेश्वर द्वारिकाधीश मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं. ये मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और काफी पवित्र माना जाता है.

 वायरल हो रही पोस्ट

हाल ही में अनन्या पांडेय की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस मंदिर के अंदर भगवान के सामने हाथ जोड़कर बैठी हुई दिख रही हैं. उनके चेहरे पर सुकून और श्रद्धा साफ नजर आ रही है. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “नागेश्वर द्वारिकाधीश ओम नमः शिवाय.’

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X