Last Updated:
राजपाल यादव जेल से बाहर आने के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग में व्यस्त थे. एक्टर की फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. भूत बंगला के एक इवेंट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है. इस वीडियो में नजर आता है कि फिल्म के इवेंट में राजपाल यादव को बैठने के लिए कुर्सी नहीं दी गई. वो खुद अपनी कुर्सी उठाकर जाते दिख रहे हैं. इसके साथ ही अक्षय कुमार ने सबसे सामने उनका मजाक भी उड़ाया जो नेटिजेंस को पसंद नहीं आया है.
अक्षय कुमार ने ‘भूत बंगला’ के इवेंट में राजपाल यादव का मजाक उड़ाया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. एक्टर इन दिनों ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म के इवेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो राजपाल यादव की बेइज्जती करते दिख रहे हैं. इस वीडियो के तेजी से वायरल होते ही राजपाल के फैंस ने अक्षय कुमार को फटकार लगाते हुए उन्हें बदतमीज तक कह डाला है. नेटिजेंस का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में छोटे एक्टर्स की कोई इज्जत नहीं है.
राजपाल यादव के सपोर्ट में आए फैंस
यूजर ने इस क्लिप को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पहले उसे कुर्सी नहीं दी और फिर उसे डराया. इंडस्ट्री में छोटे एक्टर्स की कोई कद्र नहीं है’. इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने राजपाल का सपोर्ट करते हुए अक्षय कुमार को जमकर फटकार लगाई. नेटिजेंस ने अक्षय को बदतमीज कहते हुए कहा कि उन्हें किसी के मुश्किल वक्त में ऐसे पेश नहीं आना चाहिए.
First they didn’t give him a chair, Then they mocked Rajpal and scared him,people with short stature are not respected😢 pic.twitter.com/bLVGdv4XhW


