—Advertisement—

,

भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई।

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: April 14, 2025

—Advertisement—

भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई।

दुद्धी सोनभद्र बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जन्म जयंती रविवार कों वार्ड

नंबर 3 में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर फूल माला अर्पित कर उनके जयंती पर उन्हें स्मरण किया गया इस जयंती समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो उपस्थित रहे, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

श्री चेरो ने डॉ भीमराव अंबेडकर के संघर्षों से परिपूर्ण जीवन परिचय के बारे में बताया उन्होंने ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के संविधान की बदौलत ही आरक्षण के दम पर विधायक सांसद, चेयरमैन आदि पदों पर अछूत समझे जाने वाली जाति देश प्रथम व्यक्ति के रूप में नेतृत्व कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार भारत का सर्वोच्च पद महामहिम राष्ट्रपति पद पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हरिजन व वर्तमान महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू आदिवासी दलित समाज से देश का नेतृत्व कर रही है। भारत ही नहीं विश्व के कोने-कोने में संविधान निर्माता बाबा साहब की 134 वीं जन्म जयंती सरकारी संस्थाएं साथ ही भाजपा कार्यकर्ता पुरे देश में जन्म जयंती उल्लास पूर्वक मना रही है भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि व जिला मंत्री दिलीप पांडेय ने कहा कि कालांतर के छुआछूत भेदभाव से देश ऊपर जा चूका हैं।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान में प्रदत्त बराबरी का अधिकार के कारण आज शोषित दलित एवं वंचितों का मान बढ़ा हैं कालांतर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के तहत नगर में दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों को पक्का मकान, आयुष्मान कार्ड, आदि द्वारा सबका साथ सबका विकास कर रही सरकार। मोबाइल मेडिकल यूनिट के प्रबंधक डॉ. विनय श्रीवास्तव ने पूर्व विधायक के किए गए विकास के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बाबा साहब के सपने को साकार करने के लिए शिक्षित होने का आहृवाहन किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाल मनोज सिंह, जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, अनिल गुप्ता द्वारा संबोधित के साथ पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एड रजनीश कुमार ने बाबा साहब के परिचय के बारे में बताया की शिक्षा का अधिकार सभी को है, बिना किसी भेदभाव के आप अपने शिक्षा को ग्रहण करना चाहिए और अपने भविष्य को सुधारना चाहिए और अपने भविष्य को निखारना |

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X