—Advertisement—

भारत में डोपिंग मामलों में गिरावट, 2024 रिपोर्ट में सुधार के संकेत

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लबों ने शुक्रवार को देश की शीर्ष स्तरीय पेशेवर फुटबॉल लीग के मूलभूत पुनर्गठन का औपचारिक प्रस्ताव रखा जिसके तहत अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को खेल के नियामक के रूप में बरकरार रखते हुए क्लबों के स्वामित्व वाली लीग मॉडल के लिए स्थायी परिचालन और वाणिज्यिक अधिकार मांगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नई दिल्ली: डोपिंग के आंकड़ों में भारत के शर्मनाक रिकॉर्ड को सुधारने के लिए तेजी से उपाय किए जा रहे हैं और हाल ही में जारी 2024 के अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग आंकड़ों में ‘पॉजीटिव’ मामलों की दर में समग्र रूप से आई कमी इसका सबूत है कि जागरूकता अभियानों का असर हो रहा है. खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने यह जानकारी दी.

विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी द्वारा जारी ताजा टेस्टिंग आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले साल 7113 टेस्ट (6576 मूत्र के और 537 रक्त के नमूने) कराए गए. इनमे से 260 नतीजे नकारात्मक आए और ‘पॉजीटिविटी’ (सकारात्मक मामले) दर 3.6 प्रतिशत रही जो 5000 या अधिक टेस्ट कराने वाले प्रमुख देशों में सबसे ज्यादा है.

भारत लगातार तीसरे साल सूची में शीर्ष पर रहा, जिससे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति जब 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की उसकी दावेदारी का करेगी तो विपरीत असर पड़ सकता है. यह पूछने पर कि क्या खेल मंत्रालय इस डोपिंग रिकॉर्ड को लेकर चिंतित है, सूत्र ने कहा कि 2023 की तुलना में आंकड़ों में कमी आई है.

सूत्र ने पीटीआई के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘2023 में 3.8 से यह दर 3.6 हो गई है जबकि टेस्ट की संख्या में इजाफा हुआ था. इस साल भी 7000 से अधिक टेस्ट कराए जा चुके हैं और हमारी पॉजीटिविटी दर एक प्रतिशत से ऊपर है तो सुधार को अनदेखा नहीं किया जा सकता.’

उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ियों और कोचों को सरकारी नौकरी पाने के लालच से उबरना होगा, जिसकी वजह से ये डोपिंग के मामले होते हैं. कई मामले अनजाने में होते हैं मसलन प्रतिबंधित पदार्थ वाली दवा लेना लेकिन ‘नो योर मेडिसिन’ जैसे ऐप से इससे बचा जा सकता है.’

चीन ने 2024 में 24214 टेस्ट कराए और उसकी ‘पॉजीटिविटी’ दर 0.2 प्रतिशत ही रही. भारतीय खेलों पर छाया एक और संकट घरेलू फुटबॉल सत्र पर लगा विराम है चूंकि राष्ट्रीय महासंघ को फुटबॉल खेल विकास लिमिटेड (एफएसडीएल) के साथ 10 साल का करार खत्म होने के बाद कोई वाणिज्यिक साझेदार नहीं मिल रहा.

मंत्रालय इसे लेकर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ और इंडियन सुपर लीग तथा आई लीग क्लबों जैसे हितधारकों के साथ मशविरा कर रहा है.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X