—Advertisement—

,

भारती इंटरमीडिएट कॉलेज की समस्याओं को लेकर एमएलसी को सौंपा गया ज्ञापन

Author Picture
Published On: December 28, 2025

—Advertisement—

विंढ़मगंज/सोनभद्र विकास खंड दुद्धी अंतर्गत स्थित भारती इंटरमीडिएट कॉलेज,विंढ़मगंज में व्याप्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को लेकर अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों ने विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्री श्याम नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने वालों में समाजसेवी श्रवण सिंह गोंड, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गौड़, ग्राम प्रधान धरती डोलवा (सुरेंद्र पासवान), प्रधान प्रतिनिधि सलैयाडीह अभिषेक प्रताप सिंह,ओम कुमार रावत, अजय गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, संजय गुप्ता, मनीष मधेशिया एवं उदय जायसवाल शामिल रहे,बताया गया कि आदिवासी व पिछड़े क्षेत्र में स्थित यह विद्यालय दर्जनों गांवों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है, लेकिन वर्षों से यहां शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। हाल ही में अंग्रेजी के एकमात्र शिक्षक का स्थानांतरण कर दिए जाने से, क्षेत्र में काफी नाराजगी है, जबकि परीक्षा में मात्र दो माह शेष हैं, छात्रों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।हिंदी,सामाजिक विज्ञान, गणित व विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक पद भी रिक्त हैं। इसके अलावा विद्यालय भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बुनियादी सुविधाओं का अभाव, भूमि विवाद एवं अतिक्रमण की समस्या भी ज्ञापन में प्रमुखता से उठाई गई।

ज्ञापन सौंपने के बाद एमएलसी श्री श्याम नारायण सिंह ने कहा कि एकल अंग्रेजी शिक्षक के स्थानांतरण से छात्रों के भविष्य के साथ खेला जा रहा है। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से भेंट कर त्वरित कार्रवाई कराने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि शीघ्र योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, नए भवन का निर्माण कराया जाए, विद्यालय के आय-व्यय की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा कक्षा 12वीं की प्रबंधन समिति को भंग कर विद्यालय को राजकीय इंटर कॉलेज का दर्जा दिया जाए। वही रेल रोको संघर्ष समिति के तरफ से नये एक्सप्रेस चलने वाली धनबाद से भोपाल तक एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर ज्ञापन दिया गया ज्ञापन के बाद एमएलसी महोदय ने आश्वासन दिया कि जल्द रेल मंत्री से मिलकर इस समस्या का हल निकला जाएगा।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X