—Advertisement—

भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने मनाया मई दिवस

Author Picture
Published On: May 1, 2025
— Oplus_131072

—Advertisement—

भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने मनाया मई दिवस

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र। स्थानीय सी प्लांट गेट के पास गुरुवार को भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया। संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने बताया कि यह दिन श्रमिकों के अधिकारों और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। क्योंकि कामगार इस राष्ट्र की अटूट शक्ति के रूप में सदैव काम करती है जिसकी क्षमता एवं कार्य कुशलता से किसी भी प्रदेश एवं देश के विकास का रास्ता प्रशस्त किया जाता है। संगठन के उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी ने कहा कि बड़े से बड़े उद्योग एवं कल कारखानो का सहज दृश्य एवं कार्य प्रणाली को दिनोरात संजोने का काम एक मजदूर अपनी लगन से करता है और उसके ऐवज में महज वेतन लेकर नई सोच और नई दिशा में काम करने को तैयार रहता है। महामंत्री कृष्ण कुमार पाठक ने बताया कि मई दिवस श्रमिकों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और उनके कल्याण के लिए जागरूकता बढ़ाने के अवसर के रूप में कार्य करता है।

Oplus_131072

यह दिन हमें श्रमिकों के योगदान को पहचानने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। मजदूर हित में सरकार के द्वारा जारी श्रम कानूनो के पालन एवं मजदूरों के मौलिक अधिकार को दिलाने का काम भारतीय संविदा श्रमिक संगठन करता आ रहा है एवं आज विशेष दिवस पर सभी पदाधिकारी संकल्प लेते हुए मजदूर के शोषण एवं उत्पीड़न के प्रति सदैव संघर्ष करने को लेकर तत्पर रहेंगे ऐसा विचार प्रकट किए।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X