—Advertisement—

भारतीय फुटबॉल का अपमान, बकाया राशि के चलते स्टेडियम में कोच की नो-एंट्री, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द

Author Picture
Published On: March 27, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

भारतीय फुटबॉल टीम को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. बाकाया राशि नहीं चुकाने के कारण टीम के खिलाड़ी और हेड कोच को स्टेडियम में नहीं घुसने दिया गया. इस घटना के कारण है प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द करना पड़ गया. हालांकि, मैच को लेकर ये कहा गया है कि वह निर्धारित समय पर खेला जाएगा.

Zoom

भारतीय फुटबॉल टीम

नई दिल्ली: बीते 24 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग की दो टीमें बिक गई. ये टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की है. आरसीबी को 16 हजार करोड़ और राजस्थान को 15 हजार करोड़ रुपए मिले. ये सिर्फ भारतीय क्रिकेट ही नहीं, पूरी दुनिया में इस खेल का एक ऐताहिसक डील बना. इसके साथ ही ये साफ हो गया है कि आज भारत में क्रिकेट का स्तर कितना ऊपर हो गया है, वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट से इतर भारत में अन्य खेलों की हालत ऐसी है कि कुछ मामूली बकाया राशि नहीं चुकाने के कारण कोच और खिलाड़ियों को स्टेडियम में घुसने नहीं दिया जाता है.

विवाद जो भी हो, लेकिन सिर्फ पैसों की वजह कोच और खिलाड़ियों को स्टेडियम में नहीं जाने देना अपमान है. ये मामला भारत की सीनियर फुटबॉल टीम से जुड़ा हुआ है. भारतीय मेंस सीनियर फुटबॉल टीम के खिलाड़ी और मुख्य कोच खालिद जामिल को गुरुवार को मैच पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया.

स्टेडियम में एंट्री नहीं होने से प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द

यह विवाद केरल फुटबॉल संघ द्वारा स्टेडियम मालिकों को आवश्यक सुरक्षा जमा राशि का भुगतान न करने के कारण हुआ. तीन स्थानीय खिलाड़ी (अशिक कुरुनियन, सहल अब्दुल समद और बिजॉय वर्गीस) और कोच जामिल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए स्टेडियम पहुंचे, लेकिन उन्हें स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने दिया गया.

भारत को एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) एशियाई कप 2027 क्वालीफायर में हांगकांग के खिलाफ 31 मार्च को खेलना है. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के सूत्र ने बताया, “केरल एफए को स्टेडियम चार दिन के लिए बुक करने हेतु शुल्क जमा करना था. राशि न देने के कारण प्रवेश रोका गया. इसी वजह से प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द करनी पड़ी.’’

निर्धारित समय पर खेला जाएगा मुकाबला

सूत्र ने बताया कि मैच निर्धारित समय पर खेला जाएगा, क्योंकि स्टेडियम शुल्क तीन दिन पहले जमा कर दिया जाएगा. (एएफसी) के नियमों के अनुसार, किसी भी एएफसी मैच के लिए स्टेडियम चार दिन के लिए बुक करना अनिवार्य है. भारत पहले ही एएफसी क्वालिफिकेशन से बाहर हो चुका है लेकिन यह मुकाबला भविष्य की तैयारियों के लिहाज से अहम है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X