—Advertisement—

,

भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के डीसीएफ में नए आवास का गायत्री पूजन द्वारा हुआ उद्घाटन।

Author Picture
Published On: February 3, 2025

—Advertisement—

भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के डीसीएफ में नए आवास का गायत्री पूजन द्वारा हुआ उद्घाटन।

(दुद्धी सोनभद्र )विधानसभा क्षेत्र 403 अंतर्गत संगठन एवं जनहित के कार्य को संपादित करने के निमित्त डीसीएफ कॉलोनी वार्ड संख्या 5 दुद्धी में आवास का सोमवार को गायत्री परिवार जनों के द्वारा यज्ञ हवन पूजन के बीच भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने भारतीय सनातन परंपरा अनुसार नीज आवास का प्रारंभ अक्षत , पुष्प , रोरी के सानिध्य में विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रारम्भ किया।

संगीतमयी भजन गीतों के बीच कलश पूजन, अभिसिंचन,मंगलाचरण,यज्ञ हवन उपरांत प्रज्ञा की देवी वेद माता गायत्री की आरती भक्ति भाव से शंखनाद के बीच संपादित किया गया। यज्ञवन पूजन कार्यक्रम का संपादन गायत्री परिवार तहसील समन्वय जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, ब्लॉक समन्वयक पन्नालाल कुशवाहा, प्रज्ञा मंडल दुद्धी अध्यक्ष जीवन राम चन्द्रवंशी, भगवान दास , बृजेश कुमार चौबे द्वारा सम्पादित कराया गया। इस मौके उत्तर प्रदेश समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौंड, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण गौंड, नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गौंड , सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक रामेश्वर प्रसाद राय,भाजपा जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद , जिला प्रतिनिधि मनोज सिंह,सेवानिवृत्ति क्रय विक्रय सचिव विंध्यवासिनी प्रसाद, जिला मंत्री दिलीप पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, प्रेम नारायण सिंह, डी सी एफ डायरेक्टर संजीव कुमार तिवारी, नन्दलाल तिवारी सहित सैकड़ो लोग मौके पर मौजूद रहे।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X