—Advertisement—

‘भस्म आरती की ऊर्जा है अलौकिक’, लगातार तीसरे साल महाकाल के दर पर पहुंचीं कावेरी प्रियम, बताया अपना अनुभव

Author Picture
Published On: April 4, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

टीवी एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने हाल ही में उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में मत्था टेका. पिछले तीन सालों से लगातार बाबा महाकाल के दर्शन कर रहीं कावेरी ने अपनी इस यात्रा को अलौकिक बताया. उन्होंने भस्म आरती के दौरान मिलने वाली आध्यात्मिक ऊर्जा और मंदिर प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की. नंदी हॉल में शिव भक्ति में लीन एक्ट्रेस की सादगी भरी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जहां फैंस उनकी श्रद्धा की सराहना कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

बाबा महाकाल के दर पर पहुंचीं कावेरी, बताया अपना अलौलिक अनुभवZoom

कावेरी प्रियम पिछले तीन साल से लगातार बाबा महाकाल के दर्शन कर रही हैं.

नई दिल्ली. मशहूर टीवी एक्ट्रेस कावेरी प्रियम हाल ही में मध्य प्रदेश के धार्मिक शहर उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए. भक्ति के रंग में डूबी कावेरी ने बाबा भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद लिया और काफी देर तक मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आईं. नंदी हॉल में बैठकर एक्ट्रेस पूरी तरह शिव की भक्ति में लीन दिखीं और एकटक बाबा महाकाल की दिव्य छवि को निहारती रहीं. उनकी सादगी और अटूट श्रद्धा की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच काफी चर्चा बटोर रही हैं.

दर्शन के बाद कावेरी प्रियम ने आईएएनएस से बातचीत की. उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन सालों से लगातार महाकाल दर्शन के लिए आ रही हैं. उन्होंने कहा, ‘पिछले तीन सालों से मैं यहां आ रही हूं. यहां की ऊर्जा को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है. भस्म आरती के समय जो शक्ति और ऊर्जा मिलती है, वह अलौकिक होती है. उसे महसूस करके ही समझा जा सकता है. यहां आकर मन को बहुत शांति मिलती है.’

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X