—Advertisement—

भव्य कलश यात्रा के साथ गायत्री परिवार का पंच दिवसीय शताब्दी महोत्सव आरंभ

Author Picture
Published On: January 24, 2026
— Oplus_131072

—Advertisement—

भव्य कलश यात्रा के साथ गायत्री परिवार का पंच दिवसीय शताब्दी महोत्सव आरंभ

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
सोनभद्र/ओबरा।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ ओबरा द्वारा आयोजित १२ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। समारोह की प्रवचन एवं कर्मकाण्ड टोली की प्रमुख श्रीमती ऊषा शर्मा द्वारा देव आवाहन एवं कलश पूजन के उपरांत बड़ी संख्या में पीत वस्त्रधारी माताओं बहनों ने अपने सिर पर मंगल कलश को धारण कर मानस भवन राम मंदिर से हनुमान तिराहा,गैस गोदाम और सेक्टर आठ से होते हुए यज्ञ स्थल तक कलश यात्रा निकाली।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

कलश यात्रा में भारतमाता,रामदरबार आदि की आकर्षक झांकियों के साथ आर्यसमाज विद्या मंदिर का स्काउट बैंड और श्रीराम विद्या मंदिर के बच्चे भी शामिल रहे। कलश यात्रा में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित दिलीप कृष्ण भरद्वाज सहित जलपुरुष रमेश सिंह यादव,दिनेश उपाध्याय,संजीत चौबे,शिवनाथ जायसवाल,राजकुमार प्रजापति,कैलाश नाथ रावत,अजीत कन्नौजिया,अमित गुप्ता,समीर माली,उमेश चंद्र मिश्र,एवं गायत्री शक्तिपीठ ओबरा की महिला मंडल की सभी बहनें,कार्यकर्ता गण,सुमन खत्री,रामप्यारे सिंह,हरीश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।कलश यात्रा के उपरांत ओबरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक इंजीनियर सोमनाथ मिश्र एवं श्री श्रीप्रकाश गिरि ने देवमंच पर सपत्नीक पूजन एवं आरती की। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ ओबरा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी मनमोहन शुक्ल ने बताया कि यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं सायंकाल 6 से रात्रि 9बजे तक प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X