—Advertisement—

ब्लॉक स्तरीय किसान गोस्टी का कार्यक्रम संपन्न.

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: June 26, 2024

—Advertisement—

ब्लॉक स्तरीय किसान गोस्टी का कार्यक्रम संपन्न.

राजेश तिवारी( संवाददाता)

कोन / सोनभद्र – विकास खण्ड कोन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कचनरवा में सहकारी समिति ( लैम्पस) पर कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला/गोस्ठी का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम की अध्यक्षता कोन मंडल अध्यक्ष श्री सुनील जायसवाल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।जिसमें मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी कोन श्री नितिन कुमार , चेरवाडीह ग्राम प्रधान शारदा प्रसाद, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण ,सच्चिदानंद त्रिपाठी , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कचनरवाँ राजनारायण भारती , जिला पंचायत सदस्य छविंदर नाथ , वरिष्ठ वैज्ञानिक केवीके डॉक्टर ए॰पी॰सिंह व कृषि विभाग से सहायक विकास अधिकारी कृषि पंकज कुमार यादव, विपिन शर्मा, रिवेश गौड़,रंजीत प्रजापति, सर्वेश कुमार व प्रगतिशील कृषक लाल बहादुर पटेल, बिहारी प्रसाद यादव, कैलास राम भारती, राजेंद्र सिंह अमरनाथ भारती, सिकंदर यादव,रामकुमार यादव, शशि कुशवाहा,सुरेंद्र सिंह,विजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।

कृषि विभाग से संबंधित विभिन् योजनाओ की जानकारी दी गई जैसे कि

1. प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना ।

2. खरीफ बीज वितरण।

3. मोटे अनाज (सावां,कोदो,रागी, मंडूआ,ज्वार,बाजरा व अन्य)

4. मक्का व सावां प्रदर्शन ।

5. दलहन खेती की जागरूकता।

6. पी•एम• कुसुम योजना (सोलर पम्प)

7. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना।

8. कृषि विभाग के अन्य योजना से

और बाल विकास एवं पुस्टाहार विभाग एवं पशुपालन विभाग की तरफ से भी कृषको को जानकरी दी गई ।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X