—Advertisement—

ब्लॉकबस्टर दे चुके 5 एक्टर, एक्टिंग के बाद जिनका संसद में भी दिखा जलवा, 1 ने तो इमेज तोड़कर बनाई अलग पहचान

Author Picture
Published On: April 6, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

बॉलीवड और सियासत का संबंध सदा से चला आ रहा है. यही वजह है कि ये दोनों अक्सर चर्चा में रहते हैं. एक्टिंग की दुनिया के कई सितारे रहे, जो राजनीति में भी रहे. कुछ तो आज भी बॉलीवुड में रहते हुए राजनीति में दमखम दिखा रहे हैं और गहरी छाप छोड़ रहे हैं.

नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया के कई ऐसे शानदार सितारे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से फैंस के दिलों में जगह बनाई. लेकिन बाद में राजनीति की दुनिया में भी अपनी जीत के साथ छाए रहे. कुछ तो आज भी राजनीति से जुड़े हैं और कुछ का सफर बहुत छोटा रहा.

इनमें पहली हैं, जया बच्चन. आज जया भले ही सीधा चुनावों में खड़ी नहीं होती. लेकिन साल 2004 से लगातार राज्यसभा की सदस्य हैं. समाजवादी पार्टी के साथ डटकर खड़ी हैं. काफी समय से वह राजनीति में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं.

अमिताभ बच्चन भी इस लिस्ट में हैं. साल 1984 में बिग बी ने इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ा. लड़े और जीत भी हासिल की. फिर साल 1987 में उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दिया और राजनीतिक की दुनिया से दूर हो गए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉलीवुड में अपने ढाई किलो के हाथ के लिए पहचाने जाने वाले सनी देओल ने भी राजनीति में हाथ आजमाया था. साल 2019 में उन्होंने गुरदासपुर से चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था. पहली ही बार में जीत का परचम लहराकर वह 2024 तक सांसद रहे.

हेमा मालिनी जो इंडस्ट्री में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं. लेकिन आज राजनीति में भी डटकर खड़ी हैं.उनका राजनीति में भी करियर काफी सफल माना जाता है. साल 2014 और 2019 में ड्रीम गर्ल ने मथुरा से चुनाव जीता और लगातार दो बार सांसद बनीं. वह आज भी लोगों के दिल में जगह बनाकर राजनीति में भी सक्रिय हैं.

सनी देओल के दिवंगत पिता धर्मेंद्र भी राजनीति में अपना दमखम दिखा चुके. साल 2004 में उन्होंने बीकानेर से चुनाव जीता और साल 2009 तक सांसद भी रहे. उनका राजनीतिक करियर भले ही छोटा रहा, लेकिन शानदार रहा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X