—Advertisement—

,

ब्रेकिंग न्यूज़:- ग्राम कचनरवा लेंप्स पर किसानों को खाद वितरण में अव्यवस्था, सचिव भीड़ देखकर हुए गायब |

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: August 18, 2025

—Advertisement—

ग्राम कचनरवा लेंप्स पर किसानों को खाद वितरण में अव्यवस्था, सचिव भीड़ देखकर हुए गायब |

कचनरवा/सोनभद्र। ग्राम कचनरवा स्थित लेंप्स पर किसानों को समय पर खाद (यूरिया) उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीण किसानों का कहना है कि खेतों में फसलें नुकसान की कगार पर हैं, लेकिन खाद की आपूर्ति बाधित होने से वे बेहद परेशान हैं।

बताया गया कि लेंप्स पर यूरिया की खेप आई है, जिसमें करीब 200 बोरे खाद उपलब्ध है, जबकि वितरण के लिए लगभग 500 किसानों की भीड़ एकत्र हो गई। अव्यवस्था और भीड़ देखकर लेंप्स वासुदेव यादव सचिव मौके से चले गए, जिसके कारण किसानों को और अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ा।

किसानों ने आरोप लगाया कि लेंप्स पर उचित व्यवस्था न होने से खाद वितरण सही ढंग से नहीं हो पा रहा है और इसकी वजह से उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर खाद वितरण की पारदर्शी और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X