—Advertisement—

,

ब्रेकिंग न्यूज़: अनपरा बाजार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चला बाबा का बुलडोजर |

Author Picture
Published On: July 25, 2025

—Advertisement—

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़: अनपरा बाजार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चला बाबा का बुलडोजर |

सोनभद्र, 25 जुलाई।

अनपरा बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए कई दुकानों और ठेलों को हटवाया। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में चलाए गए इस अतिक्रमण हटाओ अभियान से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।

सड़क पर कब्जा जमाए दुकानदारों पर बुलडोजर गरजा, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

प्रशासन की इस सख्ती के चलते धीरे-धीरे बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X