—Advertisement—

ब्राह्मण समाज ने की शोक सभा

Author Picture
Published On: April 4, 2024

—Advertisement—

ब्राह्मण समाज ने की शोक सभा

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा के महासचिव प्रभात कुमार पाण्डेय का मंगलवार वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो जाने पर ब्राह्मण समाज ओबरा ने गुरुवार प्रातः 11 बजे चोपन रोड ओबरा स्थित ब्राह्मण समाज कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया।

इस दौरान अध्यक्ष नन्दलाल पाण्डेय व देवानन्द मिश्रा ने कहा कि प्रभात पाण्डेय जी का निधन समाज और संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति है।उन्होंने समाज सृजन और व्यक्तित्व गढ़ने का काम किया।ऐसा व्यक्तित्व अब के समय मिलना बड़ा ही दुर्लभ है।इस आकस्मिक दुःखद घटना से पुरा ब्रह्मण समाज ओबरा मर्माहत है।अंत में उपस्थित सभी ब्राह्मण बंधुओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में संरक्षक महेन्द्र पाण्डेय,प्रमोद चौबे,अनिल तिवारी,डॉ जीएन पाठक,अगस्त शुक्ला,डॉ ए.के. पाण्डेय,पुष्पराज पाण्डेय,राजीव दूबे,एस एन पाण्डेय,मिंटू शुक्ला,कृष्ण मोहन तिवारी,महेन्द्र तिवारी,सुनील तिवारी,रमेश दूबे,दीपक पाण्डेय,महेश पाण्डेय,पशुपति नाथ उपाध्याय,पुनीत पाण्डेय साहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X