—Advertisement—

ब्राह्मण समाज नें जरूरतमंदों को भोजन कराकर बांटा कंबल

Author Picture
Published On: January 15, 2025

—Advertisement—

ब्राह्मण समाज नें जरूरतमंदों को भोजन कराकर बांटा कंबल

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा के सौजन्य से ब्राह्मण समाज कार्यालय ओबरा पर सैकड़ों जरुरतमंदो में भोजन व कंबल वितरित किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती जी व भगवान परशुराम जी का संयुक्त रुप से पूजन,वंदन व आरती के साथ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नन्दलाल पाण्डेय ने कहा कि मकर संक्रांति पर दूर दराज के क्षेत्रों से आए जरुरतमंदो में भोजन वितरण के साथ अत्यधिक ठंड से राहत पहुँचाने के लिए कंबल वितरण का कार्य ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया है।

वहीं ब्राह्मण समाज के संरक्षक महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आज के दिन जप,तप एवं दान का विशेष महत्व है।इस अवसर पर ब्रह्मण समाज के देवानन्द मिश्र,डॉ जी.एन.पाठक,एड कपूर चंद पाण्डेय,प्रमोद चौबे,डॉ ए.के. पाण्डेय,एस.एन.चौबे,राजीव दूबे,अगस्त शुक्ला,रमेश दूबे,एसएन पाण्डेय,कृपा पाण्डेय,महेन्द्र त्रिपाठी,उमेश शुक्ला,संतोष पाण्डेय,मनीष मिश्रा,मिंटू शुक्ला,कृष्ण मोहन त्रिपाठी,महेश पाण्डेय साहित तमाम ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X