—Advertisement—

बोलिविया विश्व कप फुटबॉल के क्वालीफाइंग प्लेऑफ के फाइनल में, अब इराक से मुकाबला

Author Picture
Published On: March 27, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

मोइसेस पानिगुआ और मिगुएल टेरसेरोस के गोल से Bolivia ने Surinam को हराकर Iraq से फाइनल तय किया, Bailey Cadamarteri की बदौलत Jamaica अब Congo से भिड़ेगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मॉन्टेरी (मैक्सिको): मोइसेस पानिगुआ और मिगुएल टेरसेरोस ने दूसरे हाफ में सात मिनट के अंतराल में गोल किए, जिससे बोलीविया ने गुरुवार को सूरीनाम को 2-1 से हराकर विश्व कप फुटबॉल के क्वालीफाइंग प्लेऑफ के फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना इराक से होगा.

गुरुवार को एक अन्य मैच में स्ट्राइकर बेली कैडामार्टेरी के गोल की मदद से जमैका ने न्यू कैलेडोनिया पर 1-0 से जीत हासिल की और अंतरराष्ट्रीय प्लेऑफ फाइनल में जगह बनाई, उसे विश्व कप में जगह बनाने के लिए अब कांगो का सामना करना होगा.

लियाम वैन गेलडेरेन ने 48वें मिनट में सूरीनाम को बढ़त दिलाई, लेकिन पानिगुआ ने 72वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया और टेरसेरोस ने 79वें मिनट में पेनल्टी किक पर विजयी गोल दागा.

बोलिविया की टीम ने इससे पहले केवल 1994 में अमेरिका में खेले गए विश्व कप में भाग लिया था. सूरीनाम पहली बार क्वालीफाई करने की कोशिश कर रहा था.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X