—Advertisement—

‘बुरे वक्त ने टेस्ट लिया’ ईशा रिखी संग सीक्रेट वेडिंग के बाद बादशाह का इमोशनल नोट वायरल, विवाद पर बयां किया दर्द

Author Picture
Published On: March 29, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

रैपर बादशाह पिछले कुछ समय से अपने गाने ‘टटेरी’ को लेकर विवादों में थे, जिसके चलते उन पर अश्लीलता फैलाने और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे. एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्हें गाना हटाना पड़ा. साथ ही, पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ उनकी शादी की खबरों ने भी खूब चर्चा बटोरी. इन सब मुश्किलों के बीच बादशाह ने एक इमोशनल नोट शेयर करके अपना दर्द बयां किया. उन्होंने माना कि पिछले कुछ हफ्तों ने उन्हें काफी परखा, लेकिन फैंस के प्यार ने उन्हें फिर से खुद को पहचानने की ताकत दी. फिलहाल वह ‘इंडियन आइडल’ में जज की भूमिका निभा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बादशाह एक बेटी के पिता हैं.

नई दिल्ली: मशहूर भारतीय रैपर बादशाह इन दिनों अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. उनका गाना ‘टटेरी’ रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरा हुआ है. गाने के बोल को लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है. दूसरी ओर, ईशा रिखी से सीक्रेट मैरिज की वजह से उनकी आलोचना हो रही है, क्योंकि वह पहले एक बेटी के पिता हैं. मार्च 2026 में रिलीज हुए ‘टटेरी’ गाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई. कई लोगों का मानना था कि गाने का कॉन्टेंट ने कल्चर और नैतिक सीमाएं पार कर दी हैं. विवाद इतना बढ़ गया कि हरियाणा के पंचकूला में बादशाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

विरोध के बाद गाना यूट्यूब और अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया और बादशाह ने माफी मांगी. उन्होंने अपने बयान में साफ कहा कि गाने के बोल महिलाओं या बच्चों को निशाना बनाने के लिए नहीं थे, बल्कि ‘राइवल रैपर्स’ के लिए थे. विवादों के बीच बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की शादी की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं. इन तस्वीरों ने फैंस और मीडिया में चर्चा तेज कर दी. हालांकि, बादशाह और ईशा ने इन तस्वीरों की असलियत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इन तस्वीरों ने रैपर की निजी जिंदगी में लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है.

(फोटो साभार: Instagram@badboyshah)

लंदन शो के बाद इमोशनल नोट
लंदन में एक कॉन्सर्ट के बाद बादशाह ने एक इमोशनल नोट शेयर किया. इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने जज्बात बयां करते हुए बादशाह ने लिखा, “मैं आपसे ईमानदारी से कहूं तो पिछले कुछ हफ्तों ने मुझे ऐसे तरीके से परखा, जिसके लिए मैं पूरी तरह तैयार नहीं था. इस जिंदगी का एक रूप बाहर से परफेक्ट दिखता है, लेकिन असलियत वो है जो कैमरे बंद होने के बाद आप अपने साथ लेकर चलते हैं. मैं बहुत कुछ सोच रहा था. लेकिन लंदन ने मुझे वो याद दिलाया, जो मुझे याद दिलाने की जरूरत थी. जब मैं O2 स्टेज पर गया, तो वहां की एनर्जी मुझे आवाज से पहले महसूस हुई. चेहरे, आवाजें, उस एरीना की गर्मजोशी. उस रात मुझे याद आया कि मैं कौन हूं और ये सब किस लिए है. मुझे लगता है कि मैं अगले फेज के लिए तैयार हूं.’

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X