Last Updated:
एक्टिंग की दुनिया की वो हसीना, जिसकी खूबसूरती की चर्चे फिल्म इंडस्ट्री में आज भी होते हैं. करियर की शुरुआत में इस हसीना संग कोई काम करने को तैयार नहीं था. लेकिन स्टार बनते ही एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना, धर्मेंद्र के फिल्म में होते हुए भी धमाल मचा दिया था.
नई दिल्ली. तीखे नेनों वाली वो हसीना, साड़ी पहनते ही पर्दे पर जिसके बजने लगती थीं सीटियां, शत्रुघ्न सिन्हा, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र हर स्टार के साथ काम करने वाली ये हसीना कभी ब्री ग्रेड फिल्मों में नजर आती थीं.

60-70 के दशक में बला की खूबसूरत वो हसीना कोई और नहीं राजेश खन्ना संग कई हिट दे चुकीं मुमताज हैं. अपने करियर में उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है. लेकिन साल 1969 में तो वह अकेले अपने दमपर ही पूरी फिल्म चला ले गई थी.

मुमताज ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दर पर मुमताज फ्लॉप और बी ग्रेड एक्ट्रेस से टॉप एक्ट्रेस बनीं. देखते ही देखते वह मेकर्स की पहली पसंद बन गईं. संजीव कुमार के साथ तो वह ब्लॉकबस्टर दे चुकी हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक समय तो ऐसा था, जब कोई बड़ा स्टार उनके साथ काम करने को राजी ही नहीं था. इस बाता का खुलासा मुमताज खुद कई बार कर चुकी है. , लेकिन राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था. साल 1974 में तो उन्होंने एक फिल्म में राजेश खन्ना को ही ठेंगा दिखा दिया था.

साल 1974 में मुमताज ने फिल्म आयना में काम किया था. फिल्म को रिलीज के बाद काफी पसंद किया गया था. फिल्म में ब्राह्मण परिवार की लड़की बनी मुमताज आर्थिक स्थिति की वजह ये तवायफ बन जाती है.

इस फिल्म में मुमताज के साथ धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, कमल हासन और नीतू कपूर जैसे सितारे नजर आए थे. भले ही ये सब सितारे ज्यादा बड़े रोल में नहीं थे. लेकिन इन सबके होते हुए भी मुमताज सारी लाइमलाइट ले उड़ी थी.

राजेश खन्ना और मुमताज का इस फिल्म में साथ आना कोई पहली बार नहीं था. मुमताज और राजेश खन्ना ने साथ ‘दो रास्ते’, ‘सच्चा-झूठा’, ‘आपकी कसम’, ‘अपना देश’ ‘प्रेम कहानी’ और’दुश्मन’ जैसी फिल्मों में काम किया है. धर्मेंद्र के साथ तो उन्होंने फिल्म लोफर में काम किया था.

बता दें कि फिल्म में मुमताज सुपरस्टार राजेश खन्ना के होते हुए उन पर ही भारी पड़ती नजर आई थी. फिल्म में जैसे उन्होंने राजेश खन्ना को ठेंगा दिया. इस फिल्म में कई बड़े स्टार होने के बावजूद फिल्म मुमताज के नाम से ही याद की जाती है.


