Last Updated:
हैदराबाद में हुए लाइव शो के दौरान फैन के साथ विवाद को लेकर अर्पित बाला सुर्खियों में हैं. बीच कॉन्सर्ट सिंगर ने फैन के ऊपर थूक दिया था. वो एक शख्स के साथ उलझ गए थे और उन्होंने उसपर बोतल फेंकी और उसको गाली दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसके बाद अब अर्पित ने सफाई देते हुए अपना पक्ष सामने रखा है. वो कहते हैं कि उन्हें गुस्सा आ गया था. ऑडियंस में मौजूद उस शख्स ने हद पार कर दी थी.
अर्पित बाला ने अपने कॉन्सर्ट में ऑडियंस पर थूक दिया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम arpitbala19)
नई दिल्ली. सिंगर अर्पित बाला अपने लेटेस्ट कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. उनके इस कॉन्सर्ट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इस वीडियो में सिंगर ऑडियंस में मौजूद किसी व्यक्ति पर थूकते, उसके साथ गाली-गलौज करते और गुस्से में उसपर पानी की बोतल फेकते दिखे. इस वीडियो के वायरल होने बाद सोशल मीडिया पर अर्पित बाला को लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगीं. इन सबके बीच अब सिंगर ने इस पूरे मामले में चुप्पी तोड़ते हुए अपने साइड की स्टोरी को सबसे सामने पेश किया है.
यह विवाद 28 मार्च का है, जब अर्पित बाला हैदराबाद के किंगडम क्लब एंड किचन में परफॉर्म कर रहे थे. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि शो के बीच किसी दर्शक ने स्टेज की ओर बोतल फेंकी, जो सिंगर को लग गई. इससे पहले भी कुछ बार ऐसी हरकतें हो चुकी थीं, लेकिन जब बोतल सीधे उनके चेहरे के पास लगी, तो अर्पित अपना आपा खो बैठे और वो गुस्से में आ गए.
सिंगर ने ऑडियंस पर थूकने पर दी सफाई
वीडियो में सिंगर को गुस्से में उस व्यक्ति को पहचानने के बाद तीखा रिएक्शन देते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने न सिर्फ बोतल वापस फेंकी, बल्कि बहस के दौरान आपा खोते हुए उस दर्शक की ओर थूक भी दिया. इसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी से उस व्यक्ति को बाहर निकालने को कहा. यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. अब सिंगर ने अपनी सफाई दी है.


