—Advertisement—

,

बिहार चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर मुडीसेमर में जश्न, सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी

Author Picture
Published On: November 14, 2025

—Advertisement—

बिहार चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर मुडीसेमर में जश्न, सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी

विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुडीसेमर ग्राम पंचायत भवन में बिहार चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन को लेकर जोरदार जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष जय मौर्य ने किया। इस जश्न में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) LJP (R) के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में LJP (R) जिला अध्यक्ष राकेश पासवान, मनीष मधेशिया, नोज़ पासवान, और नीतेश पासवान भी मौजूद रहे और बिहार चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस दौरान पूर्व दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी सरवन गोंड ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के भरोसे और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक है।कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और पूरे क्षेत्र में खुशी और उमंग का माहौल छा गया।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X