—Advertisement—

महान जननायक बिरसा मुंडा जी का मनाया गया जन्मदिन समारोह,बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग

Author Picture
Published On: November 15, 2025

—Advertisement—

राजा बरियार शाह सेवा समिति के द्वारा मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा जी का जन्म दिन समारोह

विढमगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के भारतीय इंटरमीडिएट क्रीडा स्थल पर आज दोपहर बाद विंढमगंज में राजा बरियार शाह सेवा समिति की ओर से शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तथा विंढमगंज क्षेत्र में दो किलोमीटर में झांकियां निकाल कर जन्म दिवस उत्सव मनाया गया समिति के सदस्यों, स्थानीय युवाओं तथा ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महान जननायक की वीरता, संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान हेतु उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया।समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा न केवल आदिवासी समाज के महान योद्धा थे बल्कि राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत भी थे। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, शिक्षा और जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ युवाओं को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की अपील की गई।कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रावत ग्राम प्रधान तारा देवी ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान संजय कुमार भारती मुन्ना पासवान अजय कुमार राजेश रावत सुरेंद्र रावत विजय सिंह गोंड मुन्ना भरती दो सरवन कुमार मीरा गोड़ मोना रावत विनोद भारती अमरेश भरती सहित बड़ी संख्या में सैकड़ो लोग मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X