—Advertisement—

बिना गिरफ्तारी दिखाए 24 घंटे हवालात में रखना पूर्णता तना शाही कानून वापस हो- विजय शंकर यादव (जनसेवक राष्टीय अध्यक्ष अहिंसा सेवा पार्टी)

Author Picture
Published On: July 8, 2024

—Advertisement—

बिना गिरफ्तारी दिखाए 24 घंटे हवालात में रखना पूर्णता तना शाही कानून वापस हो- विजय शंकर यादव (जनसेवक
राष्टीय अध्यक्ष अहिंसा सेवा पार्टी)

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE

ओबरा/सोनभद्र।अहिंसा सेवा पार्टी संगठन ने संज्ञान में लिया कि पिछली सरकार में ऐसा कानून बनाया गया है।जिसके अंतर्गत बिना कारण बताए पुलिस किसी नागरिक को 24 घण्टे रख सकती है इस संदर्भ में अहिंसा सेवा पार्टी ने प्रधानमंत्री महोदय को पत्र लिख कर मांग किया कि इस कानून से जनता का नुकसान होगा। लिखे पत्र का उल्लेख करते हुए अहिंसा सेवा पार्टी के अध्यक्ष जनसेवक विजय शंकर यादव ने कहा कि पुलिस गलत नही सरकारें गलत होती है पुलिस तो सरकार के सोच पर कार्य करती है पुलिस सिर्फ सरकार की होती है जनता की पुलिस तो होती ही नही। ऐसा सोच अब बनता जा रहा है।पुलिस सत्ता के दबाव में राजनैतिक उत्पीड़न करती है। पुलिस को बिना गिरफ्तारी दिखाये किसी भी नागरिक को गिरफ्तारी का कानून पूरी तरह से किसी भी सरकार को ताना साह बना देगा। सरकारें ज्यादातर पुलिस का इस्तेमाल करती है,ऐसा देखने को मिलता रहता है।पुलिस के पास वैसे भी पर्याप्त अधिकार है,जिससे वो अपराध पर अंकुश लगा सकती है।

ये अधिकार मिल जाने से सरकारें और भी ताना साह हो जाएगी सरकार समर्थक पुलिस मनमाने ढंग से कार्य करेगी।जिससे स्वस्थ्य लोकतंत्र प्रभावित होगा। इस कानून से आम जन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के गिरफ्तारी का कारण नही पूछ पायेगा। अपने नफा नुकसान को लेकर सरकारें गिरफ्तारियां कराने लगेगी। जिससे अराजकता की स्थिति पैदा होगी। इस कानून का ड्राप्ट जिस भी नेता ने तैयार किया होगा उसकी सोच अलोकतांत्रिक होगी तभी पुलिस को यह निःरकुश अधिकार दिया जा रहा है। समय रहते इसे रोका रद्द किया जाये। जिससे लोकतंत्र का सम्मान बना रहे।अहिंसा सेवा पार्टी मांग करती है ये कानून वापस हो।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X