किशोर कुमार और आशा भोसले भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह अपने गानों और आवाज के जरिए हमेशा लोगों के बीच रहेंगे. उनके गाए हुए गाने आज भी खूब सुने जाते हैं. किशोर और लता के कई ऐसे रोमांटिक गाने है, जो आज रात को रोमांटिक माहौल बनाते हैं. एफएम पर खूब सुने जाते हैं. ऐसा ही एक गाना साल 1984 में आई फिल्म ‘मशाल’ का है. दिलीप कुमार स्टारर मशाल के इस गाने में अनिल कपूर और रति अग्निहोत्री को ट्रेन के ऊपर और बारिश में भीगते हुए रोमांस करते देखा जा सकता है. गाने का नाम ‘मुझे तुम याद करना’ है. गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं और म्युजिक हृदयनाथ मंगेशकर ने दिया है.


