—Advertisement—

बादशाह, संजय दत्त और नोरा फतेही के खिलाफ सख्त महिला आयोग, कई लोगों को भेजा समन, इस दिन होगी पेशी

Author Picture
Published On: March 19, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए टटीरी गाने में शामिल सिंगर, डायरेक्टर को समन जारी किया है औ 25 मार्च को पेश होने के लिए कहा है. वहीं, आयोग ने संजय दत्त, नोरा फतेही समेत ‘सरके चुनरी तेरी सरके’ गाने में शामिल लोगों को भी समन जारी किया और 24 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है. आयोग ने आगे कहा कि अगर ये लोग दिए हुए समय पर पेश नहीं हुए तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

महिला आयोग संजय दत्त-बादशाह को समन जारी किए.

मुंबई. बादशाह के गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवाद शांत नहीं हुआ था कि संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माए गाने ‘सरके  चुनरी तेरी सरके’ को लेकर विवाद हुआ. दोनों ही गानों बोल अश्लीलता से भरे थे, जिन्हें यूट्यूब से भी हटा लिया गया है. दोनों ही गानों के खिलाफ केस और एफआईआर दर्ज हुई है. अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने दोनों ही गानों में शामिल सिंगर-गीतकार के खिलाफ स्वतः संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने एनसीडब्ल्यू अधिनियम, 1990 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए ‘टटीरी’ गाने के खिलाफ एक्शन लिया.

आयोग ने अपने अवलोकन में पाया कि गाने का कंटेंट प्रथम दृष्टया आपत्तिजनक प्रतीत होता है और यह भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा अश्लील प्रतिनिधित्व (प्रतिषेध) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों का उल्लंघन कर सकता है. इस मामले में आयोग ने गायक एवं गीतकार आदित्य पारेख सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह, निर्देशक माही संधू, निर्देशक जोबनधू और निर्माता हितेन को समन जारी किए हैं.

टटीरी’ गाने से संबंधित सभी व्यक्तियों को 25 मार्च 2026 को दोपहर 12:30 बजे आयोग के समक्ष उपस्थित होने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने की स्थिति में संबंधित पक्षों के विरुद्ध कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है.

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने ‘सरके चुनरी तेरी सरके’ पर स्वतः संज्ञान लेते हुए बड़ा कदम उठाया है. आयोग ने आरोपों को गंभीर मानते हुए कहा है कि गीत की सामग्री प्रथम दृष्टया अश्लील, आपत्तिजनक और यौन संकेतों से युक्त प्रतीत होती है. आयोग के अनुसार, इस तरह की सामग्री न केवल समाज में गलत संदेश देती है बल्कि यह महिलाओं की गरिमा के खिलाफ भी मानी जा सकती है.

संजय दत्त-नोरा फतेही और राकिब आलम को इस दिन होना है पेश

महिला आयोग ने प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया कि ‘सरके चुनरी तेरी सरके’ के कुछ हिस्से भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन कर सकते हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने एक्ट्रेस नोरा फतेही, गीतकार रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, निर्माता वेंकट के. नारायण (केवीएन ग्रुप) और निर्देशक किरण कुमार को समन जारी किया है. सभी संबंधित व्यक्तियों को 24 मार्च 2026 को दोपहर 12:30 बजे आयोग के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं.

पेश नहीं होने पर होगी संजय दत्त-बादशाह- नोरा फतेही के खिलाफ कार्रवाई

राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी को अपने साथ संबंधित दस्तावेज और स्पष्टीकरणस्तुत करना होगा. आयोग इस मामले में विस्तृत सुनवाई कर यह तय करेगा कि क्या वास्तव में कानून का उल्लंघन हुआ है और आगे की कार्रवाई क्या होगी. राष्ट्रीय महिला आयोग ने यह भी कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, और मनोरंजन के नाम पर किसी भी प्रकार की अश्लीलता या आपत्तिजनक प्रस्तुति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आयोग ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित व्यक्ति निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X