—Advertisement—

,

बाइक पेड़ से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत |

Author Picture
Published On: July 25, 2025

—Advertisement—

बाइक पेड़ से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत |

विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार में हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम |

संवाददाता: अजय गुप्ता | विंढमगंज (सोनभद्र), 25 जुलाई।

विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अंबेडकर चौराहा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-39 (रीवा-रांची मार्ग) पर हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरनाकछार गांव निवासी लालमन यादव (पुत्र ज्ञानी यादव) सुबह करीब 7:00 बजे बाइक (संख्या UP 64 BB 4229) से सैर पर निकले थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक आम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लालमन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को तत्काल विन्ढमगंज उप-स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें निजी वाहन से दुद्धी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. वरूणा निधि ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X