Last Updated:
आज ही के दिन यानी 16 मार्च 2018 को सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म रिलीज रिलीज हुई थी, जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचा दिया था. फिल्म का नाम था ‘रोड’, जिसने ‘दृश्यम’ के बाद अजय देवगन को फिर से एक अलग पहचान दिलाई थी. यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी, जिसे बनाने में मेकर्स के लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और वर्ल्डवाइड इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 153 करोड़ रुपये रहा था.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में जब भी सस्पेंस थ्रिलर की बात होती है, तो अजय देवगन की ‘दृश्यम’ हमेशा दिमाग में आती है. लेकिन 2015 में ‘दृश्यम’ की जबरदस्त सफलता के ठीक तीन साल बाद, अजय देवगन एक ऐसी फिल्म के साथ पर्दे पर लौटे थे, जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए. ‘रेड’ 16 मार्च, 2018 को रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई की, बल्कि अजय देवगन के करियर में एक और यादगार किरदार ‘अमेय पटनायक’ को हमेशा के लिए दर्ज कर दिया.

‘रेड’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी थी. यह फिल्म 1980 के दशक में उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई एक असल जिंदगी की इनकम टैक्स रेड पर आधारित थी. कहा जाता है कि यह भारतीय इतिहास की सबसे लंबी चलने वाली रेड थी, जो लगभग 18 से 24 घंटे तक चली थी. डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता और राइटर रितेश शाह ने इस गंभीर विषय को एक कमर्शियल थ्रिलर में बदल दिया था और बिना किसी फालतू एक्शन या हंगामे के दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखने में कामयाब रहे थे.

फिल्म का स्टार इसकी कास्ट थी. एक तरफ अजय देवगन थे, जिन्होंने एक ईमानदार, निडर और पक्के इरादे वाले इनकम टैक्स ऑफिसर अमेय पटनायक का रोल किया था. अजय ने अपनी आंखों और डायलॉग डिलीवरी से वह शांति और गंभीरता दिखाई जो एक सरकारी ऑफिसर में होनी चाहिए थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

लेकिन इस फिल्म को बेहतरीन बनाने का क्रेडिट सौरभ शुक्ला को भी जाता है. ‘ताऊजी (रामेश्वर सिंह)’ के रोल में उन्होंने एक ताकतवर लीडर को जिंदा कर दिया था. अमेय पटनायक और ताऊजी के बीच माइंड गेम्स और तीखे डायलॉग फिल्म के सबसे अच्छे हिस्से थे. अजय की पत्नी के रोल में इलियाना डिक्रूज ने कहानी में इमोशनल गहराई जोड़ी.

फिल्म ‘रेड’ के आंकड़े खुद बोलते हैं. ऐसे समय में जब 100-200 करोड़ के बजट वाली फिल्में फेल हो रही हैं, 2018 में ‘रेड’ ने साबित कर दिया कि कंटेंट ही किंग है. विकिपीडिया के मुताबिक, फिल्म का कुल बजट लगभग 40 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10.04 करोड़ की कमाई कर डाली थी.

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जल्दी ही 103 करोड़ (नेट) का आंकड़ा पार कर लिया था. दुनिया भर में इसने 153.62 करोड़ की कमाई की थी. यह फिल्म अजय देवगन के लिए स्लीपर हिट साबित हुई, जिसने न सिर्फ आम दर्शकों को बल्कि खास दर्शकों को भी अपनी ओर खींचा. अजय देवगन अक्सर अपने एक्शन या कॉमेडी (गोलमाल) के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ‘दृश्यम’ और ‘रेड’ ने उन्हें एक नए अवतार में दिखाया.

जहां ‘दृश्यम’ में विजय सालेगांवकर अपनी अक्ल से पुलिस को चकमा देते हैं, वहीं अमेय पटनायक सिस्टम की गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए सिस्टम के अंदर काम करते हैं. ‘दृश्यम’ के बाद ‘रेड’ को अजय की सबसे अच्छी थ्रिलर माना जाता है.


