—Advertisement—

‘बंद करना बे, हो गया अभी’, ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बाद फैमिली संग रेस्टोरेंट गए संजय दत्त, पैपराजी से हुए तंग

Author Picture
Published On: March 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

संजय दत्त के सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन दो वीडियो में वह पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, संजय अपनी फैमिली के साथ एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे. इस दौरान पैपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने लगे, जिससे संजय नाराज हो गए और उन्हें वीडियो-तस्वीरें लेने के डांट लगा दी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

संजय दत्त पैपराजी पर भड़क गए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम वीडियोग्रैब)

मुंबई. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद संजय दत्त लगातार चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म में उन्होंने एक बार फिर ल्यारी टास्क फोर्स के एसएसपी चौधरी असलम का किरदार निभाया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस बीच संजय को हाल ही में मुंबई में पत्नी मान्यता दत्त और जुड़वां बच्चों शाहरान और इक़रा के साथ डिनर पर जाते हुए स्पॉट किया गया. रेस्टोरेंट में जाने से पहले और बाद में संजय पैपराजी पर भड़क गए. हंगामा भी हुआ.

संजय दत्त के सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहा है. पहले वीडियो में उन्हें पत्नी मान्यता और बच्चों के साथ कार से उतरने के बाद रेस्तरां में जाते हुए देखा जा सकता है. इस बीच पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वी़ियो लेते हैं, जो संजय को पसंद नहीं आया है. उन्होंने पैपराजी को टोका और कहा-‘बंद करना बे.’ फिर वे रेस्टोरेंट में चले गए. इस दौरान वह मान्यता का हाथ थामे भी नजर आए.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X