—Advertisement—

फ्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत कचनरवा समेत अन्य इलाकों में हर घर नल योजना ध्वस्त, ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के ऊपर मनमानी का आरोप। 

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: May 19, 2024

—Advertisement—

फ्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत कचनरवा समेत अन्य इलाकों में हर घर नल योजना ध्वस्त, ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के ऊपर मनमानी का आरोप। 

ग्रामीणों द्वारा नियमित जलापूर्ति की मांग को लेकर ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला लौकवाखाडी के मुसहर वा दामर् के मुसहर बस्ती में जोरदार प्रदर्शन। 

राजेश तिवारी ( संवाददाता) 

कोन / सोनभद्र– विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत कचनरवा में नियमित जलापूर्ति न होने से ग्रामीणों में असंतोष ब्याप्त है। बतातें चलें कि ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला असनाबांध, नरोईयादामर, मधुरी, आदि फ्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्र है जहाँ बच्चे भी बुड्ढे लगने लगे है इससे प्रभावित होकर कई लोग काल के मुँह में समा चुके हैं जहाँ आयरन व फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने के चलते लोगों की हड्डियां भी कमजोर व दाँत पीले हो जाते हैं। जिसके क्रम में सरकार द्वारा समय समय पर संज्ञान में लेते हुए ग्राम पंचायत स्तर व जल निगम द्वारा पानी आपूर्ति कराया जाता था यहाँ तक कुछ हैंडपंपो में वाटर फिल्टर कीट भी लगाया गया था जो कि विभाग की लापरवाही कहें या स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का भेंट चढ़ गया और सिर्फ कागजों पर ही सिमट कर रह गया।

वर्तमान समय में इस प्रचंड गर्मी से नदी नाले, तालाब आदि सुख चुके हैं जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में पानी का स्तर नीचे चला गया व हैंडपंपो से पानी निकलना बंद हो गया जिससे पशु पक्षी के साथ साथ लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या हो गयी है। इसके क्रम में माननीय जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र के निर्देशन पर डी *पी *आर *ओ सोनभद्र ने सभी ब्लाक के अधिकारियों सहित ग्राम प्रधानों को इस आशय से अवगत कराया गया है कि किसी भी क्षेत्रों में पानी की समस्या उत्पन्न न हो । विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो इस समय लगभग सभी ब्लॉकों के 247 ग्राम पंचायतों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराजा रही है जिसमें 385 सरकारी व 21 प्राईवेट टैंकर लगाये गये हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने हर घर नल योजना के तहत कार्यदायी संस्था के ऊपर मनमानी पूर्ण व सौतेला ब्यवहार करने का आरोप लगाया है। आजके इस भीषण गर्मी में इन दिनों ज्यादातर हैंडपंप पानी छोड़ना शुरू कर दिया है या तो कई महीनों से खराब पड़ें हैं जो लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या खड़ीं हो गयी है। माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी का सबसे महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल योजना की शुरुवात की गयी थी कि कामकाजी महिलाओं को समय पर पानी मिल जाये ताकि अन्य कार्यो को समय पर निपटा सकें किन्तु कार्यदायी संस्था व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के सपनों को चकनाचूर किया जा रहा है। हर घर नल योजना के तहत नियमित जलापूर्ति न होना लोगों के लिए एक लोलीपाॅप जैसा साबित हो रहा है। इस संबंध में हर घर नल योजना के कार्यदायी संस्था के स्थानीय पर्यवेक्षक / वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के प्रभारी शैलेंद्र ने एक सवाल के जबाब में बताया कि जगह जगह पाईप लाइन में लीकेज के कारण समस्या उत्पन्न हुई है उसे ठीक कराकर तत्काल सभी क्षेत्रों में पानी उपलब्ध करा दिया जायेगा। लेकिन ग्रामीणों के मन में सवाल उठता है कि आखिर इन समस्याओं से कब तक निजात मिल पायेगी। इसी क्रम में बतातें चलें कि बड़ाप्, बागेसोती, किशुनपुरवा, पिपरखाड आदि जगहों पर नल कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं हो सका बल्कि कई इलाकों में पाईप जरूर खुला हुआ जब कभी पानी दिया जाता है तो पाईप का पानी खेतों में ब्यर्थ ही बह जाता है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कचनरवा के असनाबांध, , कचनरवा, लौकवाखाडी के मुसहर बस्ती , मधुरी, आदि इलाकों में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं की जाती है।

इस क्रम में आज सुबह तड़के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला लौकवाखाडी के मुसहर वा दामर मुसहर बस्ती में पानी को लेकर मुसहर राजाराम की उपस्थिति में ग्रामीणों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। मुसहर राजाराम ने बताया कि मुसहर बस्ती में लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा है जिसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दिया जा चुका है फिर भी आज तक हैंडपंप सही नहीं हो सका व हर घर नल योजना के तहत नियमित जलापूर्ति नहीं किया जाता है जिससे हम लोगों को पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता है जो कि हम लोगों के लिए विकट समस्या है ऐसे ही टोला असनाबांध में प्रदीप चंद्रवंशी के घर के पास लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से राजाराम, रामवृक्ष, आशीष, गुड्डी, चमेली आदि थे।

ग्रामीणों ने माननीय जिलाधिकारी महोदय व संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल नियमित जलापूर्ति कराने की मांग की है।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X