Last Updated:
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फॉर्स 3 को लेकर जबरदस्त तैयारी में जुटे हुए हैं. फिल्म के लिए उन्होंने अपना फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन तक कर लिया है और ‘बीस्ट मोड’ में नजर आ रहे हैं. गुजरात में चल रही शूटिंग के बीच उनका नया लुक और फिटनेस फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
फिल्म के लिए बहा रहे पसीना
नई दिल्ली. इंडस्ट्री के हैंडसम हंक एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘फार्स 3’ को लेकर खूब चर्चा में हैं. फिल्म की शूटिंग गुजरात में शुरू हो चुकी है और हर्षवर्धन इस रोल के लिए जबरदस्त मेहनत कर रहे हैं.
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जिम की एक फोटो शेयर की. इसके साथ उन्होंने बताया कि पहले उनका वजन ‘सनम तेरी कसम’ और ‘दीवानियत’ के लिए करीब 81 किलो था, लेकिन ‘फोर्स 3’ के लिए उन्हें अपना वजन 92 किलो तक ले जाना है. अभी वो 90 किलो तक पहुंच चुके हैं और अगले महीने होने वाले एक्शन सीन के लिए उन्हें 2 किलो और बढ़ाना है.
अलग रोल में नजर आएंगे जॉन अब्राहम
आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘फोर्स 3’ का निर्देशन अभिनय देव कर रहे हैं. यह फिल्म ‘फोर्स’ फ्रेंचाइजी का अगला हिस्सा है, जिसमें जॉन अब्राहम एक बार फिर एसीपी यशवर्धन के रोल में नजर आएंगे. हालांकि फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है.
View this post on Instagram


