Last Updated:
रियलिटी शो ‘द 50’ के खत्म होने के बाद भी एक्ट्रेस मोनालिसा और रजत दलाल के बीच का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. मोनालिसा ने एक वीडियो जारी करके बिना नाम लिए रजत पर तीखा हमला बोला और उनकी परवरिश पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग ‘फेम’ पाने के लिए घटिया हरकतें कर रहे हैं और उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं. मोनालिसा ने साफ किया कि वह दशकों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं और उन्होंने ढेरों हिट फिल्में व शोज दिए हैं, इसलिए उन्हें चर्चा में रहने के लिए किसी विवाद या ‘फेक फेम’ की जरूरत नहीं है.
मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की चर्चित हीरोइन हैं.
नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘द 50’ तो खत्म हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल के बीच का विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. हाल में रजत ने मोनालिसा को लेकर कुछ तीखी बातें कही थीं, जिसके जवाब में मोनालिसा ने अब बिना नाम लिए उन पर जोरदार पलटवार किया है. मोनालिसा का कहना है कि कुछ लोग शो से बाहर आने के बाद भी उसकी ‘फेक’ दुनिया से बाहर नहीं निकल पाए हैं क्योंकि उनकी असल जिंदगी भी दिखावे से भरी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फुटेज पाने और चर्चा में बने रहने के लिए कुछ लोग किसी भी हद तक गिर सकते हैं और घटिया हरकतें कर सकते हैं.
मोनालिसा ने एक लंबा वीडियो जारी करके रजत दलाल की परवरिश और उनके बर्ताव पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि शो के दौरान उन्होंने कभी गालियों की मदद नहीं ली, लेकिन अब बाहर रजत और उनका ‘पेड पीआर’ उनके परिवार और मां को लेकर भद्दी बातें फैला रहा है. एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उनकी वजह से किसी दूसरे के परिवार को निशाना बनाया जाता, तो वह खुद आगे आकर इसे रोकतीं, क्योंकि उनके संस्कार उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं देते. उन्होंने रजत के सपोर्ट को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि सिर्फ ‘फेम’ और फॉलोअर्स पाने के लिए दूसरों की गरिमा को ठेस पहुंचाना उनकी नजर में बेहद शर्मनाक है.
View this post on Instagram


