Last Updated:
Fifa World Cup: मोहम्मद अली बेन रोमधाने के इंजरी टाइम गोल से ट्यूनीशिया ने इक्वेटोरियल गिनी को 1-0 से हराकर विश्व कप के लिए लगातार तीसरी बार क्वालीफाई किया.
Tunisia VS Equatorial Guinea
ट्यूनिस (ट्यूनीशिया): मोहम्मद अली बेन रोमधाने के इंजरी टाइम के चौथे मिनट में किए गए गोल की मदद से ट्यूनीशिया ने इक्वेटोरियल गिनी पर 1-0 से जीत दर्ज करके फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया.
ट्यूनीशिया को अगले साल उत्तरी अमेरिका में होने वाले विश्व कप में जगह पक्की करने के लिए दो मैच बाकी रहते जीत की जरूरत थी. वह ग्रुप एच में आठ मैचों में 22 अंकों के साथ शीर्ष पर है. वह दूसरे स्थान पर मौजूद नामीबिया से 10 अंक आगे है.
ट्यूनीशिया ने क्वालीफाइंग में अभी तक एक भी गोल नहीं खाया है. ट्यूनीशिया ने कुल सातवीं और लगातार तीसरी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है. वह विश्व कप में 2018 और 2022 में ग्रुप चरण में ही बाहर हो गया था.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें


