—Advertisement—

प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक, प्रोड्यूसर भी हैं ये 6 एक्ट्रेस, अपनी पसंद की फिल्मों पर लगाती हैं बड़ा दांव

Author Picture
Published On: March 21, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

हिंदी सिनेमा की कई टॉप एक्ट्रेस अब सिर्फ पर्दे पर एक्टिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे फिल्ममेकिंग की कमान संभालकर इंडस्ट्री की दिशा बदल रही हैं. आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े नामों ने अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए न केवल खुद को मजबूत किया है, बल्कि नए टैलेंट और लीक से हटकर कहानियों को भी मंच दिया है. इस लिस्ट में कई हीरोइनों के नाम शामिल हैं, जो प्रोड्यूसर बनकर अपने हुनर का जलवा बिखेर रही हैं.

नई दिल्ली. आजकल बॉलीवुड की टॉप हीरोइनें सिर्फ पर्दे पर एक्टिंग तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अब फिल्मों की बागडोर भी संभाल रही हैं. आलिया भट्ट से लेकर कृति सेनन और दीपिका पादुकोण तक, इन हसीनाओं ने अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस खोलकर फिल्म मेकिंग की दुनिया में कदम रखा है. इनका मकसद सिर्फ पैसा कमाना नहीं, बल्कि ऐसी कहानियों को सामने लाना है जो लीक से हटकर हों. खुद प्रोड्यूसर बनकर ये एक्ट्रेसेस न केवल अपनी पसंद के किरदार चुन रही हैं, बल्कि नए टैलेंट और बेहतरीन कंटेंट को भी बढ़ावा दे रही हैं.

दीपिका पादुकोण: दीपिका पादुकोण केए प्रोडक्शंस की मालकिन हैं. उन्होंने अपने बैनर तले फिल्म छपाक को प्रोड्यूस किया था, जिसके बाद उन्होंने ’83’ जैसी बड़ी फिल्म को को-प्रोड्यूस किया. साल 2026 में भी उनका बैनर उनके करियर का अहम हिस्सा बना हुआ है, जहां वह बड़े बजट की ब्लॉकबस्टर फिल्मों और मीनिंगफुल सिनेमा के बीच एक शानदार संतुलन बनाकर चल रही हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood actresses who turned producers, Alia Bhatt Eternal Sunshine Productions,Priyanka Chopra Purple Pebble Pictures, Female film producers in India 2026, Bollywood actresses with production houses, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जो प्रोड्यूसर हैं, आलिया भट्ट प्रोडक्शन हाउस, प्रियंका चोपड़ा की फिल्में और प्रोडक्शन, बॉलीवुड की महिला निर्माता, एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनीं हीरोइनें

आलिया भट्ट: आलिया भट्ट ने अभिनय के साथ-साथ प्रोडक्शन की दुनिया में भी अपनी धाक जमा ली है. मुंबई में आयोजित प्राइम वीडियो 2026 के इवेंट में आलिया ने अपनी नई फिल्म डोंट बी शाय का ऐलान किया, जिसे वह अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ प्रोड्यूस कर रही हैं. इससे पहले वह अपने प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस तले ‘डार्लिंग्स’ और ‘जिगरा’ जैसी फिल्में बना चुकी हैं. आलिया अब केवल स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे भी बड़े फैसले ले रही हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Bollywood actresses who turned producers, Alia Bhatt Eternal Sunshine Productions,Priyanka Chopra Purple Pebble Pictures, Female film producers in India 2026, Bollywood actresses with production houses, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जो प्रोड्यूसर हैं, आलिया भट्ट प्रोडक्शन हाउस, प्रियंका चोपड़ा की फिल्में और प्रोडक्शन, बॉलीवुड की महिला निर्माता, एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनीं हीरोइनें

प्रियंका चोपड़ा जोनास: एक्ट्रेस प्रिंयका ने अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के जरिए क्षेत्रीय सिनेमा और मेनस्ट्रीम के बीच की दूरी को मिटाया है. नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली मराठी फिल्म वेंटिलेटर से लेकर 2026 में आने वाली हॉलीवुड एक्शन फिल्म द ब्लफ तक, प्रियंका का सफर बेमिसाल रहा है. वह ग्लोबल मच पर भी धमाल मचा रही हैं और साथ ही स्थानीय कहानियों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में जुटी हुई हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood actresses who turned producers, Alia Bhatt Eternal Sunshine Productions,Priyanka Chopra Purple Pebble Pictures, Female film producers in India 2026, Bollywood actresses with production houses, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जो प्रोड्यूसर हैं, आलिया भट्ट प्रोडक्शन हाउस, प्रियंका चोपड़ा की फिल्में और प्रोडक्शन, बॉलीवुड की महिला निर्माता, एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनीं हीरोइनें

अनुष्का शर्मा: अनुष्का शर्मा उन हीरोइनों में शामिल हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में प्रोडक्शन की कमान संभाली. साल 2013 में उन्होंने क्लीन स्लेट फिल्म्स की नींव रखी और ‘एनएच 10’, ‘पाताल लोक’ जैसे कल्ट प्रोजेक्ट्स दिए. हालांकि, 2022 में उन्होंने एक्टिंग पर फोकस करने के लिए इस जिम्मेदारी से थोड़ी बना ली थी, लेकिन उनका यह बैनर आज भी लीक से हटकर और बेहतरीन कंटेंट बनाने के लिए पहचाना जाता है. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood actresses who turned producers, Alia Bhatt Eternal Sunshine Productions,Priyanka Chopra Purple Pebble Pictures, Female film producers in India 2026, Bollywood actresses with production houses, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जो प्रोड्यूसर हैं, आलिया भट्ट प्रोडक्शन हाउस, प्रियंका चोपड़ा की फिल्में और प्रोडक्शन, बॉलीवुड की महिला निर्माता, एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनीं हीरोइनें

कंगना रनौत: कंगना रनौत अपने प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के जरिए बड़े पैमाने पर ऐतिहासिक और राजनीतिक फिल्में बनाने के लिए जानी जाती हैं. ‘इमरजेंसी’ के बाद साल 2026 में भी उनका बैनर ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ पूरी तरह सक्रिय है. कंगना का सिग्नेचर स्टाइल यही है कि वह ऐसी असाधारण शख्सियतों की कहानियों को खुद प्रोड्यूस करती हैं और उनमें लीड रोल भी निभाती हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Bollywood actresses who turned producers, Alia Bhatt Eternal Sunshine Productions,Priyanka Chopra Purple Pebble Pictures, Female film producers in India 2026, Bollywood actresses with production houses, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जो प्रोड्यूसर हैं, आलिया भट्ट प्रोडक्शन हाउस, प्रियंका चोपड़ा की फिल्में और प्रोडक्शन, बॉलीवुड की महिला निर्माता, एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर बनीं हीरोइनें

कृति सैनन: एक्टिंग में अपनी जगह बनाने के बाद कृति सेनन ने ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के जरिए प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा है. इसका मकसद कहानी कहने के तरीके में अपनी रचनात्मक पकड़ मजबूत करना है. उनकी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म दो पत्ती थी, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाकर सबको चौंका दिया. कृति का इरादा अब ऐसी फीमेल सेंट्रिक कहानियों को बढ़ावा देना है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X