—Advertisement—

,

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आज विंढमगंज में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: September 17, 2025

—Advertisement—

विंढमगंज (सोनभद्र) (प्रेमचंद की रिपोर्ट)

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस
(17 सितंबर 2025) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, मंडल विंढमगंज द्वारा गांधी पार्क में भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभक्ति के नारों और स्वच्छता की शपथ के साथ हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पूर्व उपाध्यक्ष (अनुसूचित जाति/जनजाति) राम नरेश पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, मंडल महामंत्री पंकज गोस्वामी व संजय गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष कृष्णानंद तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया, मंडल मंत्री सुभाष शर्मा, कार्तिक चंद्रवंशी, राजा चंद्रवंशी, शक्ति केंद्र संयोजक नंदकिशोर गुप्ता, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत और सोशल मीडिया संयोजक सुमित राज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व समाजसेवी शामिल हुए।

इस अभियान में गांधी पार्क की साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।

सेवा ही संगठन के मूलमंत्र को दोहराते हुए भाजपा मंडल विंढमगंज ने संकल्प लिया कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर होते रहेंगे, जिससे समाज और पर्यावरण दोनों को स्वच्छ रखने का संदेश जन-जन तक पहुँच सके।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X