—Advertisement—

,

पूर्व ब्लॉक प्रमुख चोपन की माता के निधन पर क्षेत्र में शोक

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: November 27, 2025

—Advertisement—

पूर्व ब्लॉक प्रमुख चोपन की माता के निधन पर क्षेत्र में शोक

विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख चोपन एवं भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक रामसकल जायसवाल की माता कमला देवी (उम्र लगभग 86 वर्ष) का आज लंबी बीमारी के उपचार के दौरान चोपन स्थित आवास पर निधन हो गया।

पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक आवास बुटबेढवा पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किशु सिंह ने मृतक आत्मा की शांति हेतु क्लब की बैठक कर दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा कि “हमारे आदरणीय बड़े भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख चोपन रामसकल जायसवाल जी की माता के निधन से हम सभी अत्यंत शोकाकुल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कमला देवी जब भी बुटबेढवा में रहती थीं, सभी से प्रेमपूर्वक मिलती-जुलती थीं और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनी रहती थीं। बीते कुछ माह से स्वास्थ्य खराब रहने के कारण उनका इलाज चोपन स्थित आवास पर चल रहा था। संयोजक राकेश कुमार एडवोकेट ने कहा कि “स्वर्गीय मुन्नीलाल गुप्ता की धर्मपत्नी एवं भाई रामसकल जायसवाल जी की माता के निधन से पूरा क्षेत्र दुखी है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोकाकुल परिवार को शक्ति दे।इस अवसर पर अमरेश केसरी, प्रभात कुमार, सुमन कुमार, राजेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश रावत, अजय गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, हर्षित चंद्रवंशी, संजय गुप्ता,मुरारी जायसवाल, अजीत गुप्ता, उदय जायसवाल, आनंद जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X