—Advertisement—

पूर्णाहुति और भंडारे के साथ गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन

Author Picture
Published On: January 28, 2026
— Oplus_131072

—Advertisement—

पूर्णाहुति और भंडारे के साथ गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
सोनभद्र/ओबरा।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित १२ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं शताब्दी समारोह के अंतिम दिवस प्रातः काल से ही कई पालियों में यज्ञ भगवान को गायत्री महामंत्र सहित विशिष्ट मंत्रों की आहुतियां समर्पित की गईं।दीक्षारंभ और विद्यारंभ संस्कारों के साथ देवस्थापना का आयोजन किया गया। प्रातः कालीन सत्र में कई पालियों में बड़ी संख्या में याज्ञिकों ने व्यक्ति,समाज,राष्ट्र कल्याण और विश्व शांति हेतु गायत्री महामंत्र और विशिष्ट मंत्रों के साथ यज्ञ भगवान को आहुतियाँ समर्पित कीं।मुख्य यजमान ओबरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक इंजीनियर सोमनाथ मिश्र ने सपत्नीक देवमंच,सर्वतोभद्र वेदिका पूजन और आरती और विसर्जन किया। ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक आर के अग्रवाल ने देवमंच पर पूजन किया। गायत्री महायज्ञ एवं शताब्दी समारोह की विद्वत् टोली प्रमुख श्रीमती ऊषा शर्मा ने दीक्षा संस्कार में गुरु की महत्ता पर अपने प्रवचन में कहा कि-“दीक्षा संस्कार में भिक्षाटन शिष्य के अहंकार को गलाता है। वेदों का मूल गायत्री है इसलिए जीवन में नियमित रूप से गायत्री उपासना अनिवार्य रूप से करनी चाहिए साथ ही अपने ज्ञान धन,समय और अन्न का एक अंश भी प्रतिदिन निकलना चाहिए।” शांतिकुंज हरिद्वार से आए संगीतकार सरोज पाण्डेय ने यज्ञीय कर्मकांडो को संगीत का स्वर प्रदान किया।वाराणसी से आए प्राणयोगी डॉ० डी पी चौधरी और डॉ० प्रभात कुमार आनंद ने प्रगति प्राकृतिक एवं एक्यूप्रेशर केंद्र के माध्यम से कई रोगियों का उपचार किया।यज्ञ की पूर्णाहुति और विसर्जन के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली की विदाई पर श्रद्धेया ऊषा शर्मा दीदी की भावाभिव्यक्ति और संगीतकार सरोज पाण्डेय के विदाई गीत ने सबकी आंखों को नम कर दिया। इस दौरान गायत्री परिवार ओबरा के संरक्षक श्री प्रकाश गिरि,राम मंदिर ओबरा के सचिव नीलकांत तिवारी,प्रदीप जायसवाल,विनोद शर्मा ,दीपक राय,प्रखर रत्नम,शिवम्,सुंदरम,दिनेश पाठक,दिनेश उपाध्याय,प्रभाकर सिंह,सोना शुक्ला,देवकांति, सीमा साहू, सरिता साहू,ममता तिवारी, लक्ष्मी गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, बेबी संगीता सिंह,रितु सिंह,अंजली कन्नौजिया,अजीत कन्नौजिया, उत्कर्ष,हार्दिक पुरवार,शशांक साहू,अथर्व,अर्पण,देव,शिखर, सोहम, वी एन पाण्डेय, हरीश अग्रहरि और ब्रह्मानंद मिश्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।गायत्री शक्तिपीठ के अध्यक्ष ई० सोमनाथ मिश्र तथा मुख्य प्रबंध ट्रस्टी मनमोहन शुक्ल ने गायत्री महायज्ञ के आयोजन में सहयोग के लिए दानदाताओं,राम मंदिर सेवा समिति और सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X