—Advertisement—

पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय मेदनीखाड़ का मना वार्षिकोत्सव

Author Picture
By Vikash Raghuwanshi Editor
Published On: December 16, 2024

—Advertisement—

पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय मेदनीखाड़ का मना वार्षिकोत्सव : –

विंढमगंज (सोनभद्र) विकास खण्ड दुद्धी के कम्पोजिट विद्यालय मेदनीखाड़ का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी सरस्वती व भारतीय संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्यासागर एवं अन्य शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथि अवधेश कनौजिया प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय धूमा, संतोष कुमार सिंह एआरपी हिन्दी,ऋषि नारायण एआरपी सामाजिक विषय, अखिलेश कुमार एआरपी गणित, मनोज कुमार यादव, अध्यक्ष अटेवा दुद्धी का माल्यार्पण एवं बैच अलंकरण कर सम्मानित किया गया। इनके साथ ही मंचासीन अन्य गणमान्यों को माल्यार्पण एवं बैच अलंकरण कर उनका स्वागत किया गया। बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य कर उपस्थित लोगों का स्वागत, अभिवादन एवं अभिनंदन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में विद्यालय के छात्रों ने एक से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । छात्र छात्राओं ने नाटक – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सोशल मीडिया ,नशा मुक्ति, देश भक्ति नृत्य, संगीत आदि की प्रस्तुति की। बच्चों के कार्यक्रम से प्रसन्न होकर एआरपी संतोष कुमार सिंह, ऋषि नारायण और अखिलेश कुमार ने उन्हें इनामी नकद राशि से पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि श्री अवधेश कनौजिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होता है और उन्होंने विद्यालय के बच्चों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मंच संचालन मुन्नालाल गौतम पूर्व ग्राम प्रधान मेदनीखाड़ एवं राजेश रावत समाजसेवी द्वारा किया गया। प्रधानाध्यापक ने उपस्थित अभिभावक, शिक्षक और बच्चों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार प्रकट किया ।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X