Last Updated:
ईरान-इसराइल और अमेरिका वार के बीच पकड़े गए एक पाकिस्तान ने वहां की फेडरल कोर्ट में बड़ी साजिश का खुलासा किया है. पकड़े गए पाकिस्तानी युवक ने अदालत में न्यूयॉर्क ब्रुकलिन में यहूदी केंद्र पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने की बात को स्वीकार किया है.

दोषी को अगस्त में दी जाएगी सजा.
नई दिल्ली. ईरान-इसराइल और अमेरिका वार के बीच पकड़े गए एक पाकिस्तान ने वहां की फेडरल कोर्ट में बड़ी साजिश का खुलासा किया है. पाकिस्तानी युवक ने जज के सामने न्यूयॉर्क ब्रुकलिन में यहूदी केंद्र पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने की बात को स्वीकार किया है. अदालत ने आरोपी की सजा की सुनवाई 12 अगस्त के लिए तय की है, जहां उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है. फिलहाल वह जेल में बंद है.
एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार 21 साल के मोहम्मद शहजेब खान ने मैनहट्टन की फेडरल कोर्ट में आतंकवाद से जुड़े आरोप को स्वीकार किया है. उसने अदालत में कहा कि सकी हमले की खतरनाक योजना थी और अब उसे अपने फैसले पर पछतावा है.उसने न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में यहूदी केंद्र पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने का दोष स्वीकार कर लिया है.
जांच एजेंसियों के अनुसार वो इस्लामिक स्टेट (आईएस) से प्रभावित था और उसने अक्टूबर 2024 में ब्रुकलिन स्थित एक प्रमुख यहूदी धार्मिक केंद्र पर हमला करने की योजना बनाई थी. उसका इरादा ज्यादा से ज्यादा लोगों को निशाना बनाना था. उसने बताया कि इस हमले को 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास हमले की बरसी के आसपास अंजाम देना चाहता था.
अधिकारियों ने कहा कि आरोपी ने कनाडा से अमेरिका में घुसकर हमला करने की योजना बनाई थी. उसे 4 सितंबर 2024 को कनाडा में अमेरिका सीमा के पास गिरफ्तार किया गया था और बाद में अमेरिका लाया गया. जांच में यह भी सामने आया कि वह बंदूक और चाकू जैसे हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा था. उसने अदालत में बताया कि गाजा में फिलिस्तीनियों की मौत से नाराज था और उसी के चलते उसने यह कदम उठाने का सोचा था. हालांकि वो अब इस प्लान को गलत बना रहा है.
जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया पर आईएस के समर्थन में पोस्ट करता था और वहीं से वह जांच एजेंसियों के रडार पर आया. बाद में उसने दो अंडरकवर अधिकारियों से संपर्क कर हमले की योजना पर चर्चा भी की.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें











