—Advertisement—

पाकिस्तानी जासूस बन हीरोइन ने लूटी महफिल, ताबड़तोड़ किया एक्शन, 20 साल बड़े हीरो संग ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म

Author Picture
Published On: April 7, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

बॉलीवुड की टॉप हसीना ने जब पर्दे पर पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभाया, तो हर तरफ उन्हीं के चर्चे होने लगे. फिल्म में उनका ऐसा ताबड़तोड़ एक्शन अवतार दिखा कि फैंस दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो गए. दिलचस्प बात यह है कि इस हाई-ऑक्टेन थ्रिलर में एक्ट्रेस की जोड़ी खुद से 20 साल बड़े सुपरस्टार के साथ जमी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. ग्लैमर और जांबाजी के इस अनोखे संगम ने एक्ट्रेस को रातों-रात एक्शन क्वीन बना दिया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक रोल निभाए हैं, लेकिन फिल्म पठान में उनका जो अवतार देखने को मिला, उसने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी. इस फिल्म में दीपिका ने पाकिस्तानी जासूस (आईएसआई एजेंट) की भूमिका निभाकर हर किसी को हैरान कर दिया. बड़े पर्दे पर दीपिका पादुकोण उनका ताबड़तोड़ एक्शन और ग्लैमरस अंदाज देख फैंस दीवाने हो गए. खासकर खुद से 20 साल बड़े शाहरुख खान के साथ उनकी केमिस्ट्री एक बार फिर ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसने सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई की.

Deepika Padukone Pathaan Movie, Shah Rukh Khan Deepika Padukone, Deepika Padukone Pakistani Spy Role, Pathaan Movie Box Office Collection, दीपिका पादुकोण पठान फिल्म, शाहरुख खान दीपिका पादुकोण मूवी, दीपिका पादुकोण पाकिस्तानी जासूस, पठान मूवी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, दीपिका पादुकोण शाहरुख खान ब्लॉकबस्टर फिल्में

दीपिका पादुकोण ने ‘पठान’ में रुबाई का किरदार निभाया है. फिल्म की शुरुआत में तो वह एक रहस्यमयी लड़की की तरह नजर आती हैं, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पता चलता है कि वह एक पाकिस्तानी जासूस है. उनका किरदार कभी वफादार लगता है तो कभी धोखेबाज, लेकिन अंत में उनका मकसद भी देश को एक बड़े खतरे से बचाना होता है. (फोटो साभार: IMDb)

इस फिल्म में दीपिका ने सिर्फ अपनी खूबसूरती का जादू नहीं चलाया, बल्कि जबरदस्त स्टंट्स भी किए. बिकिनी पहनकर समंदर के किनारे किया गया उनका ‘बेशरम रंग’ डांस जितना चर्चा में रहा, उतना ही उनका हाथों में बंदूक थामकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाना भी सुर्खियां बटोर ले गया. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Deepika Padukone Pathaan Movie, Shah Rukh Khan Deepika Padukone, Deepika Padukone Pakistani Spy Role, Pathaan Movie Box Office Collection, दीपिका पादुकोण पठान फिल्म, शाहरुख खान दीपिका पादुकोण मूवी, दीपिका पादुकोण पाकिस्तानी जासूस, पठान मूवी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, दीपिका पादुकोण शाहरुख खान ब्लॉकबस्टर फिल्में

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में से एक मानी जाती है. शाहरुख उम्र में दीपिका से करीब 20 साल बड़े हैं, लेकिन पर्दे पर इनके बीच की उम्र का फासला कभी महसूस नहीं होता. ‘ओम शांति ओम’ से शुरू हुआ इनका सफर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और फिर ‘पठान’ तक पहुंच चुका है. (फोटो साभार: IMDb)

Deepika Padukone Pathaan Movie, Shah Rukh Khan Deepika Padukone, Deepika Padukone Pakistani Spy Role, Pathaan Movie Box Office Collection, दीपिका पादुकोण पठान फिल्म, शाहरुख खान दीपिका पादुकोण मूवी, दीपिका पादुकोण पाकिस्तानी जासूस, पठान मूवी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, दीपिका पादुकोण शाहरुख खान ब्लॉकबस्टर फिल्में

‘पठान’ में दोनों सितारों का तालमेल फिल्म की जान साबित हुआ. एक तरफ शाहरुख का पठान वाला रफ-टफ अंदाज था, तो दूसरी तरफ दीपिका की कातिलाना अदाएं और एक्शन. दोनों ने मिलकर स्क्रीन पर जो धमाका किया, उसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी. (फोटो साभार: IMDb)

Deepika Padukone Pathaan Movie, Shah Rukh Khan Deepika Padukone, Deepika Padukone Pakistani Spy Role, Pathaan Movie Box Office Collection, दीपिका पादुकोण पठान फिल्म, शाहरुख खान दीपिका पादुकोण मूवी, दीपिका पादुकोण पाकिस्तानी जासूस, पठान मूवी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, दीपिका पादुकोण शाहरुख खान ब्लॉकबस्टर फिल्में

फिल्म की कहानी भारत की सुरक्षा एजेंसी रॉ के एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका नाम पठान (शाहरुख खान) है. फिल्म में विलेन का किरदार जॉन अब्राहम (जिम) ने निभाया है, जो भारत पर एक घातक बायोलॉजिकल हमला करने की योजना बनाता है. जिम कभी खुद एक रॉ एजेंट था, लेकिन सिस्टम से मिले धोखे के बाद वह देश का दुश्मन बन जाता है.(फोटो साभार: IMDb)

Deepika Padukone Pathaan Movie, Shah Rukh Khan Deepika Padukone, Deepika Padukone Pakistani Spy Role, Pathaan Movie Box Office Collection, दीपिका पादुकोण पठान फिल्म, शाहरुख खान दीपिका पादुकोण मूवी, दीपिका पादुकोण पाकिस्तानी जासूस, पठान मूवी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, दीपिका पादुकोण शाहरुख खान ब्लॉकबस्टर फिल्में

कहानी में टर्निंग पॉइंट तब आता है, जब पठान की मुलाकात रुबाई (दीपिका पादुकोण) से होती है. दोनों के बीच शुरू में शक और खींचतान होती है, लेकिन बाद में वे मिलकर जिम के मंसूबों को नाकाम करने के मिशन पर निकल पड़ते हैं. फिल्म में डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जो सिस्टम और रणनीति को संभालते नजर आते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Deepika Padukone Pathaan Movie, Shah Rukh Khan Deepika Padukone, Deepika Padukone Pakistani Spy Role, Pathaan Movie Box Office Collection, दीपिका पादुकोण पठान फिल्म, शाहरुख खान दीपिका पादुकोण मूवी, दीपिका पादुकोण पाकिस्तानी जासूस, पठान मूवी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, दीपिका पादुकोण शाहरुख खान ब्लॉकबस्टर फिल्में

बताते चलें कि पठान फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता ने न सिर्फ शाहरुख खान की शानदार वापसी कराई, बल्कि दीपिका पादुकोण को भी एक एक्शन क्वीन के रूप में स्थापित कर दिया. दुनियाभर में 1050 करोड़ का बिजनेस कर इस फिल्म ने साबित कर दिया कि जब भी दीपिका और शाहरुख मिलते हैं तो सफलता के सारे रिकॉर्ड टूट जाते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X