—Advertisement—

पवन सिंह से लड़ाई, काजल राघवानी संग अफेयर-ब्रेकअप और 2 साल का बैन, इन 6 विवादों में घिरे खेसारी लाल यादव

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल को कौन नहीं जानता. अपनी दमदार आवाज, जबरदस्त डांस और देसी अंदाज की वजह से उन्होंने करोड़ों फैंस बना लिए हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी. ऐसे में बिहार से आकर वह दिल्ली के ओखला में लिट्ठी-चोखा की छोटी सी दुकान चलाकर परिवार को पालते थे, लेकिन गाना गाने का जूनून खेसारी को एक अलग ही दुनिया में ले आया.

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल को कौन नहीं जानता. अपनी दमदार आवाज, जबरदस्त डांस और देसी अंदाज की वजह से उन्होंने करोड़ों फैंस बना लिए हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी. ऐसे में बिहार से आकर वह दिल्ली के ओखला में लिट्ठी-चोखा की छोटी सी दुकान चलाकर परिवार को पालते थे, लेकिन गाना गाने का जूनून खेसारी को एक अलग ही दुनिया में ले आया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

Khesari Lal yadav

खेसारी लाल यादव ने फर्श से अर्श तक का सफर किया है. उन्होंने अपनी सादगी और दमदार आवाज-एक्टिंग से भोजपुरी इंडस्ट्री पर रूल किया है. बीते साल उन्होंने लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल यानी राजेडी के टिकट से चुनाव लड़ा. लेकिन जीत नहीं सके. खेसारी पॉपुलर स्टार हैं. लेकिन बीते कई सालों से अपने गानों की वजह से कम विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं. आज हम उनके विवादों के बारे में विस्तार से जानेंगे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

Khesari Lal yadav

खेसारी लाल यादव साथी कलाकारों के साथ आपसी खींचतान और कानूनी पेचीदगियों के घेरे में रहते हैं. जहां एक तरफ उनके फैंस उनकी इस बेबाकी को उनकी ‘सादगी’ और ‘जमीनी जुड़ाव’ मानते हैं, वहीं आलोचक इसे चर्चा में बने रहने का एक ‘पब्लिसिटी स्टंट’ करार देते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Khesari Lal yadav

खेसारी लाल यादव का पवन सिंह के साथ विवाद बहुत पुराना है. दोनों के फैंस के बीच ज्यादा बेहतर होने की जंग हमेशा देखी गई और एक समय ऐसा आया कि दोनों सिंगर खुले तौर पर एक दूसरे को निशाना बनाने लगे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

Khesari Lal yadav

खेसारी लाल यादव के राजनीति में एंट्री के बाद पवन सिंह के साथ विवाद और ज्यादा गहरा गया, और दोनों ने ही एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए. पवन सिंह ने हमेशा कहा है कि उनका और खेसारी का कोई कंपटीशन नहीं है, जबकि खेसारी पवन को भोजपुरी इंडस्ट्री पर कब्जा करने वाले एक विलेन के तौर पर देखते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

Khesari Lal yadav

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के विवाद को भी भुलाया नहीं जा सकता है. दोनों के बीच लंबा अफेयर रहा था और काजल ने खुद इंटरव्यू देकर दोनों के रिश्ते का खुलासा किया था. हालांकि खेसारी का भी कहना था कि काजल आज जो भी हैं, वो उन्हीं की वजह से हैं, क्योंकि उन्हीं की बदौलत उन्हें काम मिला था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

Khesari Lal yadav

काजल राघवानी ने आरोप लगाया था कि पहले खेसारी ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब दूसरी अभिनेत्रियों के साथ हैं. खेसारी पर गानों के लिरिक्स चोरी करने के भी आरोप लगते रहते हैं. खेसारी के कई गानों पर क्रेडिड न दिए जाने का भी आरोप लगा, हालांकि अभिनेता ने कभी खुले तौर पर आरोपों पर बात नहीं की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

Khesari Lal yadav

इसके अलावा, बहुत कम लोग जानते हैं कि खेसारी को दिल्ली कोर्ट ने एक मामले में 2 साल के लिए बैन भी कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने 2 साल तक एक ही कंपनी के लिए गाने गाए थे. खेसारी पर को-स्टार्स के साथ बदसलूकी का आरोप तो हमेशा से लगता रहा, लेकिन उन्हें स्टेज से अपनी फीमेल फैंस के साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए कई बार देखा गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

Entertainment

फैंस के साथ की गई बदसलूकी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने स्टेज से कहा था, ‘जहां से मन है, वहीं से पकड़ लूंगा.’ इस कमेंट ने खेसारी की इमेज पर बड़ा धब्बा लगाया था. इसके साथ ही खेसारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में आए नए सिंगर्स को भी नीचा दिखाने की कोशिश की थी. उन्होंने इंटरव्यू में कल्लू, समर सिंह, और रितेश पांडेय की ‘औकात’ पर बात की थी, जिसके बाद सभी कलाकारों ने मिलकर मोर्चा खोल दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X