—Advertisement—

पर्यावरण जागरूकता पर कराया गया जन जागरूकता अभियान

Author Picture
Published On: March 19, 2024

—Advertisement—

पर्यावरण जागरूकता पर कराया गया जन जागरूकता अभियान

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।विशेष शिविर के अंतर्गत आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र की राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों इकाईयो द्वारा पर्यावरण जागरूकता विषय पर जन जागरूकता किया गया। शिविरार्थी पंक्तिबद्ध हो कर पर्यावरण संरक्षण का नारा लगाते हुये खैरटिया गांव पहुंचे। शिविरार्थियों के साथ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास कुमार,एवं डॉ. महीप कुमार ने रैली का संचालन किया।

शिविरार्थियों ने ग्रामीण जनो के बीच कविता के माध्यम से जन जागरूकता किया। बौधिक गोष्ठी में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के शारीरिक शिक्षा की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती मीरा यादव ने पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार सैनी, श्री उपेंद्र कुमार, डॉ. आलोक यादव, कर्मचारी गण धर्मेंद्र, सरफुद्दीन एवं कुन्दन के साथ साथ चारो यूनिट के शिविरार्थी उपस्थित रहे।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X