संवाददाता- उमेश कुमार भारती -(छत्तरपुर/पलामू/झारखण्ड)–डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE

छतरपुर (पलामू)। पत्रकार स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह के असामयिक निधन पर गुरुवार को नगर के बस स्टैंड स्थित ठाकुरबाड़ी के सामने अरविंद गुप्ता ‘चुनमुन’ जनता हेल्पलाइन सेंटर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अरुण कुमार सिंह केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि समाज के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने जीवन में सत्य, जनहित और सामाजिक सरोकारों को सदैव प्राथमिकता दी। उनका निधन न केवल पत्रकारिता जगत, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
हेल्पलाइन सेंटर के संचालक व सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता ‘चुनमुन’ ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि नवोदित पत्रकारों को स्व. सिंह के बताए मार्ग—निडरता, निष्पक्षता और जनसेवा—पर चलना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता अरविंद गुप्ता ‘चुनमुन’ ने की, जबकि संचालन प्रो. पंचम कुमार ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में प्रखंड कार्यालय के नवाब जी, सुनील कुमार, कामता पासवान, लखन यादव, रामराज पासवान, धर्मेंद्र प्रसाद, कपिलदेव प्रजापति, सुदामा पासवान, शनि कुमार, पत्रकार राजीव सिन्हा, विनोद कुमार, अश्विनी कुमार, मित्तल सिंह, असगर हुसैन, अरविंद अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, चंदन कुमार, पंचम कुमार, मनोज गुप्ता, यमुना यादव, उमेश कुमार, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
