—Advertisement—

,

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 175 लोगों का पंजीकरण, 80 मरीज चित्रकूट रेफर

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: November 5, 2025

—Advertisement—

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 175 लोगों का पंजीकरण, 80 मरीज चित्रकूट रेफर

ग्राम पंचायत भवन सलैयाडीह, विंढमगंज में आयोजित हुआ विशाल नेत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

विंढमगंज (सोनभद्र), 5 नवंबर 2025 — ग्राम पंचायत भवन सलैयाडीह में आज गायत्री प्रज्ञा मंडल विंढमगंज के तत्वाधान में सतगुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट द्वारा एक विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर एवं नेत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह की 5 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के नेत्र रोगियों की जांच, उपचार तथा मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन हेतु रेफर की व्यवस्था की जाती है।

आज के शिविर में कुल 175 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जिनमें से 80 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट रेफर किया गया। शिविर में आए सभी मरीजों की आंखों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई। डॉक्टरों ने लोगों को आंखों की देखभाल, समय-समय पर जांच कराने और नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

शिविर का संचालन श्रीमती सीमा सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत सलैयाडीह तथा प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर श्री हुलास राम यादव, श्री रामदास कुशवाह (पत्रकार), तथा समस्त गायत्री परिवार विंढमगंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने शिविर की सफलता में अपना सहयोग और योगदान दिया।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X