—Advertisement—

,

नाली में गिरी भैंस, ग्रामीणों की तत्परता से बची जान – टूटी पटिया और गंदगी बनी हादसे की वजह |

Author Picture
Published On: July 15, 2025

—Advertisement—

नाली में गिरी भैंस, ग्रामीणों की तत्परता से बची जान – टूटी पटिया और गंदगी बनी हादसे की वजह |

रिपोर्ट: अजय गुता, विंढमगंज (सोनभद्र)।
स्थानीय जामा मस्जिद सलैयाडीह के सामने मेन रोड पर बने नाले में मंगलवार को एक भैंस गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भैंस की जान बचाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत की और सामूहिक प्रयास से उसे सकुशल बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाले की पटिया कई महीनों से टूटी हुई है और नाले में सफाई न होने के कारण कीचड़ जमा हो गया है। इसी कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी एक वाहन नाले में फंस चुका है, लेकिन प्रशासन ने आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया।

ग्रामीण शाहरूख खान ने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी इस नाले की स्थिति को लेकर शिकायत की थी, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब तहसील दिवस में इस मुद्दे पर लिखित शिकायत की जाएगी।

स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द मजबूत पटिया लगाई जाए और नाले की समुचित सफाई कराई जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

भैंस को सुरक्षित निकालने वाले प्रमुख लोगों में शाहरूख खान, डब्ल्यू खां, परमा यादव, विजय पासवान सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X