—Advertisement—

नशे में धुत्त बेटे ने सिलवट पर मां का सर कुच कर उतारा मौत के घाट

Author Picture
Published On: April 9, 2024

—Advertisement—

नशे में धुत्त बेटे ने सिलवट पर मां का सर कुच कर उतारा मौत के घाट
– जांच में ड्यूटी पुलिस प्रशासन

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।बिल्ली स्टेशन थाना ओबरा क्षेत्र अंतर्गत में बड़ा हादसा एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट आस पास के लोगों ने शव को देखते ही पुलिस प्रशासन को बुलाया मौके पर पहुंची प्रशासन पूछ-ताछ में जुट गई। पूछ-ताछ करने पर पता चला कि मृतिका का नाम पांचो देवी उम्र करीबन 45 वर्ष पति स्वर्गीय लोटन है।मृतक के छोटे बेटे ने बताया कि रात को उसका बड़ा भाई खेदु भुईयां उम्र 32 नशे की हालत में आया और मां से पैसे मांगने लगा,जब मां ने जब पैसा नहीं दिया तो नशे की धुत्त में बेटे ने मां का गर्दन पकड़ कर सिलवट पर रखकर पत्थर से कुचल दिया और उसके शव को घसीटते हुए घर से कुछ दूर फेंक दिया।

इसी क्रम में बताते चलें कि घटना के बाद आरोपी मां के शव को छोड़कर फरार हो गया मृतक मुना सिंह के प्लांट पर काम करती थी।थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर मौजूद,और वहीं जांच में जुटी पुलिस शव को कब्जे में लेकर राबर्ट्सगंज जिला चिकित्सालय लोढ़ी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X