—Advertisement—

नशीली दवाओं पर शिकंजा: रॉबर्ट्सगंज में बजरंग मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, बिक्री पर रोक

Author Picture
Published On: January 20, 2026
— Oplus_131072

—Advertisement—

नशीली दवाओं पर शिकंजा: रॉबर्ट्सगंज में बजरंग मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, बिक्री पर रोक

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
सोनभद्र/ओबरा। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ओबरा स्थित बजरंग मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं।जिलाधिकारी एवं सहायक आयुक्त औषधि विंध्याचल मंडल के निर्देश पर सोमवार को औषधि निरीक्षक द्वारा धर्मशाला रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में स्थित बजरंग मेडिकल स्टोर की गहन जांच की गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से दूरी बना ली, जिन्हें बाद में चेतावनी जारी की गई। जांच के दौरान बजरंग मेडिकल स्टोर के संचालक मौके पर मौजूद पाए गए, लेकिन निरीक्षण आख्या में दर्ज कई दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके अलावा दुकान में कलातीत (एक्सपायर्ड) औषधियां भी मिलीं। मामले की रिपोर्ट सहायक आयुक्त औषधि को भेजी जा रही है।

Oplus_131072
Oplus_131072

प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 के तहत मेडिकल स्टोर के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है। साथ ही दो संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए हैं। संचालक को बिना चिकित्सकीय पर्ची नशीली दवाओं की बिक्री न करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया गया है।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X