—Advertisement—

नगर में आए दिन हो रही चोरी पर युवा मोर्चा ने जताई नाराजगी

Author Picture
Published On: January 27, 2025

—Advertisement—

नगर में आए दिन हो रही चोरी पर युवा मोर्चा ने जताई नाराजगी

– बढ़ती वारदातों से पुलिस पर खड़ा हो रहा है सवालिया निशान-अरविंद सोनी

– पुलिस बनी मुकदर्शक

ओबरा/सोनभद्र।भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने सोमवार को पुलिस प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैया को लेकर नाराजगी जाहिर की। श्री सोनी ने कहा कि नगर में आए दिन छोटी-बड़ी घटनाओं के साथ-साथ बढ़ी और बड़ी चोरियों को लेकर आम जन मानस बेहद चिंतित है। वहीं पुलिस प्रशासन बेखौफ चोरों और दहशतगर्दों को लेकर अब तक कोई बेहतर कार्यवाही अमल में नहीं ला पा रही है, नतीजन एक से एक मामले बढ़ते ही जा रहे। दूसरी तरफ युवती का शव मिलना हत्या जैसी घटनाओं को बढ़वा दे रहा है, पुलिस द्वारा गश्त किए जाने के बावजूद हत्या, मारपीट व भीषण चोरियों का दिन प्रति दिन सामने आना कहीं न कहीं स्थानीय पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा करता है। जबकि सरकार द्वारा हर चट्टी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं इसके बावजूद भी गंभीर मामलों का खुलासा नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है। घरों की सुरक्षा के लिए लगे कमरे में कैद चोरों की धर पकड़ नहीं हो पाने से लोग और भयभीत हैं। सड़कों पर सरेआम मारपीट जैसे वाक़ए से लोग नगर में अब गुंडागर्दी के बोलबाला होने का भी आरोप लगा रहे हैं।

नगर के बाद व्यवसायिक क्षेत्र क्रेशर में कबाड़ियों का भी आतंक देखा जा सकता है, जो समय समय पर भारी भरकम सामानों को चोरी करा कर बेचने का काम कर रहे हैं, जिससे क्रेशर व्यवसायी भी खौफजदा हैं। जल्द से जल्द नगर में हुई वारदातों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो नगर का अमन चैन खत्म हो जाएगा। और पुलिस के खिलाफ लामबंद होने का एकमात्र रास्ता आम जनमानस के पास रह जाएगा। पुलिस अधीक्षक महोदय से जनहित में मांग की गई कि ओबरा में बेहतर कानून व्यवस्था के मद्देनजर सभी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए कठोर कार्यवाही कराएं।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X