—Advertisement—

नगरवासियों की शिकायत पर नाली निर्माण का किया गया निरीक्षण, गुणवत्ता में कमी मिलने पर भुगतान पर लगी रोक |

Author Picture
Published On: July 15, 2025

—Advertisement—

नगरवासियों की शिकायत पर नाली निर्माण का किया गया निरीक्षण, गुणवत्ता में कमी मिलने पर भुगतान पर लगी रोक |

दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत क्षेत्र के अमवार रोड पर निर्माणाधीन 240 मीटर लंबी नाली को लेकर नगरवासियों द्वारा की गई शिकायत के बाद मंगलवार को अधिशासी अधिकारी एवं अवर अभियंता ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया।

शिकायत में आरोप था कि नाली निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। प्रयुक्त सरिया मानक अनुरूप नहीं है और नाली की स्लोप (ढलान) भी तकनीकी दृष्टिकोण से त्रुटिपूर्ण है। मौके पर निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता राजेश शर्मा ने निर्माण कार्य में कई खामियां पाईं और बताया कि कार्य संतोषजनक नहीं है।

उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा और जब तक कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की जाती, भुगतान रोक दिया गया है। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि बरसात के दौरान कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के समय प्रभारी अधिशासी अधिकारी अमित कुमार, नगर पंचायत प्रतिनिधि देवेश मोहन एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता – रवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश) – (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X