Last Updated:
दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली भी अब फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के मुरीद हो गए हैं. उन्होंने फिल्म की जमकर सराहना करते हुए रणवीर सिंह के अभिनय को मास्टरक्लास करार दिया है. राजामौली ने कहा कि जिस गहराई के साथ रणवीर ने अपना किरदार निभाया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक फिल्म की धूम मची है और अब मास्टर डायरेक्टर की इस मुहर ने रणवीर के स्टारडम में चार चांद लगा दिए हैं.
रणवीर सिंह की एक्टिंग के कायल हुए एसएस राजामौली.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक दिखाते हुए हर तरफ से वाहवाही लूटी है. आम दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गज सितारे भी फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अब इस लिस्ट में मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली का नाम भी जुड़ गया है. फिल्म की दमदार कहानी और रणवीर सिंह की एक्टिंग ने राजामौली को काफी प्रभावित किया है. उनकी इस सराहना के बाद फिल्म के प्रति फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है.
I loved Dhurandhar-1, but The Revenge surpassed the original in both scale and soul.
The writing, casting, technical execution, music, world design and direction are flawless…. But it’s the emotional stakes that really ground it.The writing manages to weave plot twists that…


